शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुडेंगे बहराइच के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे…

बहराइच ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निकालना किया, प्रस्तावित…

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की महसी तहसील के 25 गांव शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे। यहां नए निर्माण और बैनामा पर रोक लग गई है। महसी तहसील के 25 गांवों से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच ने शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निकालना प्रस्तावित किया है।

पहले सर्वे के बाद प्राधिकरण ने उपजिलाधिकारी महसी और उप निबंधक कार्यालय को इन गांवों की प्रभावित गाटों सहित जांच के लिए सूची भेजी है, जिसमें संबंधित विभाग और राजस्व टीमें जुट गईं हैं। जांच रिपोर्ट की पुष्टि के बाद प्राधिकरण द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार द्वारा पहली अधिसूचना जारी कर महसी के पचदेवरी, अगरौरा दुबहा, कोटिया, पूरेबस्ती गड़रिया, पूरे दिलदार सिंह, महसी, बेल्हौरा, चन्दपयईया, जोत चांदपारा, मासाडीहा, बहोरिकपुर, कपूरपुर, उदवापुर बालासरांय, खसहा मोहम्मदपुर, भकला गोपालपुर, लक्खा बौंडी, नरहर गोड़ा, बेहटा भया, जबदी, मोगलहा, जादौपुर, गजपतिपुर, चांदपारा, टेड़वा बसंतपुर सहित पच्चीस गांवों से शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे निकालना प्रस्तावित किया गया है।

प्रस्तावित अधिसूचना के अनुसार शामली -गोरखपुर एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 480.150 से किलोमीटर 510.230 के बीच 30.080 किलोमीटर महसी तहसील के इन गांवों से होकर निकलेगा। विभागीय सर्वे के बाद प्राधिकरण की परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय से उपरोक्त 25 गांवों के 1323 प्रभावित गाटों की जांच लिए एसडीएम महसी और उप निबंधक महसी को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से जारी पहली अधिसूचना के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन इकाई बहराइच के क्रम मे जिलाधिकारी के कार्यालय से पत्र प्रेषित किया गया है, इसमें शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों की संबंधित गाटों में भवन निर्माण राजस्व अभिलेखों में भूमि उपयोग परिवर्तन या आकृषक धारा 80 सहित क्रय विक्रय पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

बहराइच के भूमि अधिग्रहण अधिकारी शिव मंगल मिश्र ने बताया कि शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के पहले सर्वे के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा 25 गांवों की अनुसूची उपजिलाधिकारी महसी एवं उपनिबंधक को जांच के लिए भेजी गई है, जिसमें कुल 1323 गाटे प्रभावित हैं। राजस्व व विभागीय टीमें इसकी जांच करेंगी। उसके बाद ही अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अभी इसमें बदलाव संभव है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे से जुडेंगे बहराइच के 25 गांव, नए निर्माण और बैनामा पर लगी रोक     |     मोनालिसा-फरमान की शादी पर भड़के स्वामी यशवीर, कहा- जिहादी को यूपी में घुसने नहीं देंगे     |     रेलवे ट्रैक के पास तीन लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे; भाभी पेड़ से लटकी मिली     |     अमोनिया गैस का रिसाव: बच्चों को उल्टियां, बेहोश हुए लोग, घर छोड़कर भागे ग्रामीण     |     ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं     |     सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी     |     प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ने पर बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या,छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश     |     महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा     |     प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक     |     सीएम योगी आये एक्शन में, एलपीजी की कालाबाजारी पर शुरू हुआ यूपी में महाअभियान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000