प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक

प्रतापगढ़। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के वीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने गए दो ब्लॉक कर्मचारियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक ग्राम प्रधान और एक प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव निवासी ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज (50), दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खूंझी कला गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह (42), ब्लाक कर्मचारी दिलीपपुर थाना क्षेत्र खूंझी कला गांव निवासी सर्वेश कुमार (30) और कंधई के बिबिया करनपुर गांव निवासी राजमणि तिवारी उर्फ राजू तिवारी बुधवार की शाम छह बजे राजेश प्रधान की ब्रेजा कार से कुंडा में शादी में शामिल होने गए थे।

रात 11.20 बजे वापस लौटते समय बाघराय थाना क्षेत्र के छेऊंगा गांव के पास सड़क पर टहल रहे आवारा मवेशी को बचाने में कार असंतुलित हो गई। बेकाबू कार स्कॉर्पियो में टक्कर मारते हुए 15 फीट गड्ढे में जा गिरी। हादसे में राजमणि तिवारी और सर्वेश कुमार की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और प्रधान प्रतिनिधि तथा ग्राम प्रधान बुरी तरह घायल हो गए।

कार का शीशी तोड़कर निकाला गया बाहर

हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग भाग निकले। घायल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह ने किसी तरह अपने मोबाइल से अपने बड़े भाई सुधाकर सिंह को घटना की जानकारी दी। साथ ही साथ सूचना बाघराय पुलिस को दी गई। ब्रेजा कर में फंसे दोनों मृतक और दोनों घायलों को शीशा तोड़कर बाहर निकाल गया। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें पीजीआई लखनऊ ले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ब्लाक कर्मी राजमणि तिवारी तीन भाई व दो बहन है। राजमणि तिवारी की शादी 15 साल पूर्व राजगढ़ में हुई थी और अभी तक कोई बच्चे नहीं हैं। पिता राम बोध तिवारी सहकारी समिति खूंझी कला के संविदा सचिव पर तैनात रहे थे, जो कुछ साल पहले वह घर ही रहते हैं। दूसरे ब्लाक कर्मी सर्वेश कुमार पांच भाई व दो बहन हैं। सर्वेश के दो जुड़वां बेटे निक्कू व विक्कू हैं। पत्नी सोना को जानकारी मिलने पर दहाड़ मारकर रो रो कर बुरा हाल हो गया है। राजमणि तिवारी के एक बड़े भाई दिल्ली में रहते हैं और तीसरे नंबर के भाई भीम तिवारी लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बहन सुधा व माधुरी की शादी हो गई है। दोनों मृतक के भाइयों को जानकारी मिलने पर दिल्ली और मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

शादी समारोह से लौट रहे ब्लॉक कर्मचारी राजमाणि तिवारी उर्फ राजू तिवारी की मौत की जानकारी मिलने पर बेलखरनाथ धाम के तमाम ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ घर पर संवेदना जताने के लिए पहुंची। राजमणि तिवारी के व्यवहार और मिलनसार व्यक्ति होने से क्षेत्र के तमाम लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़े। राजमणि तिवारी उर्फ राजू के इस असामयिक निधन से हर कोई व्यक्ति हतप्रभ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000