ठगों ने की ठगी थाना प्रभारी निरीक्षक के बैंक से गायब किये 3.25 लाख रुपये

जशपुर। ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले पुलिस खुद ठगों के झांसे में आ गई। अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक राम लोचन गुप्ता को ठगों ने पैनकार्ड और नेट बैंकिंग के नाम पर पहले विश्वास जीता। फिर उनके बैंक संबंधित जानकारी हासिल कर एसबीआई खाते से सवा तीन लाख रुपए गायब कर दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस इस मामले में ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 9 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक काॅल आया।

फोन करने वाले शख्स ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते में पैन कार्ड लिंक करके नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू करने की बात कही। बेहतर सुविधा और टाइम की बचत की लालच में निरीक्षक राम लोचन गुप्ता ठगों के झांसे में आ गए और ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ठगों के बताए गए इंस्ट्रक्शन फॉलो किए। निरीक्षक ने संबंधित व्यक्ति को बैंकिंग से जुड़ी सभी गोपनीय जानकारी दे दी। फिर थोड़ी देर बार कुछ मिनटों में उनके खाते से तीन किश्तों में 3 लाख 25 हजार रुपए कट गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी  कोतवाली पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000