4 साल की बच्ची का मनसा देवी मंदिर के पास टनल में मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास से 3 दिन पहले अगवा हुई चार साल की बच्ची का शव शुक्रवार को रेलवे सुरंग के नजदीक पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ बताया जा सकेगा।

क्या है पूरा मामला…

पुलिस ने बताया कि 3 दिन से अपनी बेटी की तलाश में भटक रहे पिता को ही बच्ची का शव मिला, जिसे लेकर वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस से हत्यारे को पकड़ने की गुहार लगायी। हरिद्वार कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले बमबम दास ने पुलिस को सूचना दी थी कि 13 मई से उसकी बेटी लापता है और उसे शक है कि सूरज नाम का व्यक्ति उसे लेकर कहीं चला गया है। दास ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि कबाड़ बीनने का काम करने वाला सूरज पिछले चार-पांच महीने से उसकी ही झोपड़ी में रह रहा था।

बच्ची की तलाश में सहारपुर गए माता-पिता…

बच्ची के पिता ने यह भी बताया कि सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 13 मई को वह और उसकी पत्नी जब काम से वापस लौटे तो बच्ची झोपड़ी में नहीं थी। बच्ची की तलाश में दंपति सहारनपुर गया लेकिन वहां भी उन्हें सूरज और उसकी बच्ची नहीं मिले, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

रेल सुरंग के कोने में मिला शव…

कोतवाली प्रभारी शाह ने बताया कि पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी लेकिन इस बीच शुक्रवार को दास अपनी बेटी का शव लेकर कोतवाली पहुंचा और बताया कि बेटी को ढूंढते हुए वह मनसा देवी मंदिर के पास गया था, जहां रेल सुरंग के एक कोने में उसे उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि बच्ची का अपहरण कर ले जाने वाले सूरज नाम के युवक ने ही उससे दुष्कर्म के बाद हत्या की होगी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी सूरज की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने आरोपी की फोटो जारी करते हुए लोगों से उसकी सूचना हरिद्वार कोतवाल को देने की अपील की है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीमें गठित कर उन्हें जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000