500 रुपये के लिए दोस्त का कत्ल…गला दबाया फिर काटी गर्दन, न सुनता और न बोल पाता है आरोपी

फिरोजाबाद में महज 500 रुपये के लिए दोस्त की रात के अंधेरे में हत्या करने वाले मूकबधिर आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। जेल जाने के दौरान उसे हत्या का पछतावा भी हुआ। मूकबधिर ने इशारों से बताया कि रात के अंधेरे में शराब के नशे में उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला। हत्याकांड के पांच दिन बाद दिन के उजाले में जेल की सलाखों में जाने को मजबूर होना पड़ा। थाना उत्तर के बघेल काॅलोनी निवासी सोनू की शुक्रवार रात हत्या हुई थी। उसका शव शनिवार सुबह घर से 500 मीटर दूर खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। मामले में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। कैमरों की मदद से शक के घेरे में आए मृतक के दोस्त बघेल काॅलोनी निवासी राजकुमार को हिरासत में लिया गया।

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में काम कर रहीं पुलिस टीम ने बीएसए की मदद से मूकबधिर अनुवादक शिक्षक को बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस की ओर से शिक्षक ने प्रश्न किए जिनका उत्तर आरोपी ने दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बाद 500 रुपये के लिए उसका विवाद हुआ था। जिसमें उसके हाथों से भूलवश उसके दोस्त की गला दबाकर हत्या हो गई।

गुनाह छिपाने के लिए उसने चाकू से धड़ से गर्दन अलग की। फिर बाल हटाकर सिर में आग लगा दी थी। शिक्षक की मदद से ही पूरा मामला खुल सका है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, कपड़े व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजेश पांडेय, सर्विलांस प्रभारी अमित तोमर, एसआई गौरव वर्मा, विधानचंद्र, सागर शामिल रहे।

छह साल से थी दोस्ती, किराए के मकान में साथ रहते थे दोनों

आरोपी राजकुमार ने अनुवादक की मदद से पुलिस को बताया कि सोनू और उसकी पिछले छह साल से दोस्ती थी। दोनों करीब दो साल पहले एक ही मकान में किराए पर रहते थे। बेलदारी करने भी साथ ही जाते थे। इसके बाद आरोपी ने अपना मकान सोनू के मकान से करीब 200 मीटर दूर बना लिया था।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने सोनू हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मूकबधिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल व अन्य सामान बरामद किया है। 500 रुपये जेब से निकाल लेने पर हत्या की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000