हर्ष फायरिंग करके भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल, एक गिरफ्तार

हाथरस के चंदपा क्षेत्र में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे युवकों की कार मुरसान क्षेत्र के गांव दर्शना के निकट पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए बागला अस्पताल भेजा है। वहां से उपचार के बाद गंभीर अवस्था में युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस को अर्टिगा कार में पौनिया बंदूक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घायल युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग के दौरान ही एक युवक को सात कारतूस सहित पकड़ा है। मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र के गांव चमीला से पवन कुमार के बेटे भीमसेन की बरात हाथरस के गांव कोटा में आई थी।

शादी का कार्यक्रम चंदपा के दीक्षित फार्म हाउस में था। राया क्षेत्र के गांव बाढ़ौन के रहने वाले विनय, शिवम (22) वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम, प्रिंस (16) व प्रिंस का भाई मंजीत (18) वर्ष पुत्र ओमवीर चाराें दोस्त चंदपा क्षेत्र में दीक्षित गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने अर्टिगा कार से आए थे। मंगलवार की देर रात को कुछ युवकों ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की। इसे लेकर वहां दो पक्षों में झगड़ा हो गया।

झगड़े की सूचना पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे युवक गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान चंदपा पुलिस ने हर्ष फायरिंग कर रहे युवकों में से विनय को मौके से पकड़ लिया। विनय के पास से सात कारतूस बरामद हुए। इधर, पुलिस को देख कार में सवार होकर शिवम, प्रिंस और मंजीत मौके से भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि युवक कार को तेज रफ्तार में लेकर अपने गांव की ओर जा रहे थे।

गांव दर्शना पार करते ही उनकी कार असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची मुरसान पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों युवकों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान शिवम और मनजीत की मौके पर मौत हो गई थी।

पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए प्रिंस को बागला जिला अस्पताल भेजा। यहां से गंभीर अवस्था में उसको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल प्रिंस के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल प्रिंस का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक घायल का उपचार कराया जा रहा है। गाड़ी में पौनिया बंदूक मिली है। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000