6 माह का बच्चा चुराया, आगरा के अस्पताल में 90 हजार में बेचा, दंपत्ति समेत 7 आरोपि गिरफ्तार…
आगरा। दिल्ली से 6 माह का बच्चा चोरी कर दंपत्ति आगरा ले आए। दंपति ने आगरा के फतेहाबाद के एक अस्पताल में 90 हजार रुपये में बच्चा बेच दिय। दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोरी की छानबीन की. आरोपी दंपति की तलाश में पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव नयापुरा में दबिश दी। बच्चा चुराने वाले दंपत्ति समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा निवासी वीरभान उर्फ वीरू एक साल से दक्षिणी दिल्ली में सराय काले खां में हलवाई की दुकान पर काम कर रहा है। 3 दिन पहले वीरभान उर्फ वीरू और उसकी पत्नी सराय काले खां से एक महिला का 6 महीने का बच्चा लेकर गायब हो गए। आगरा आकर दोनों ने बच्चा फतेहाबाद के एक अस्पताल संचालक को 90 हजार रुपये में बेच दिया।
सीसीटीवी से मिला सुराग।
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बच्चा चोरी की छानबीन शुरू की। जिसमें पिनाहट के हलवाई वीरभान की पहचान हुई। पुलिस ने लोकेशन निकाली तो उसकी लोकेशन पिनाहट में मिली। इस पर सोमवार को पुलिस ने पिनाहट में नयापुरा में दबिश दी। सोमवार को हलवाई वीरभान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया। दोनों से बच्चे के बारे में पूछताछ की। इसके बाद फतेहाबाद के एक अस्पताल पर छापा मारकर अस्पताल संचालक और उसके कर्मचारी को पकड़ लिया गया और 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पिनाहट में दबिश देकर पति और पत्नी को गिरफ्तार किया। पिनाहट थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई राज बहादुर सिंह को पुलिस ने सूचना दी थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद बच्चा बरामद किया गया। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को पुलिस दिल्ली अपने साथ ले गई है।