प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ी जाने पर अपने सगे भाई की हत्या,कातिल बहन प्रेमी के साथ गिरफ्तार

एटा।  प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में पकड़ी जाने पर अपने सगे भाई की हत्या करने वाली किशोरी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पूछताछ में दोनों ने यह खुलासा किया है, कि पकड़े जाने का भेद न खुल जाए, इसलिए दोनों ने मिलकर 12 साल के भाई को मार डाला था।  हत्यारोपी बहन भी नाबालिग है।  फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र में 26 अगस्त को 12 साल के एक किशोर की गला दवाकर हत्या कर दी गई थी।  यह हत्या तब की गई, जब किशोर अपनी बड़ी बहन के साथ सो रहा था।  पुलिस को शुरू से ही इस मामले में साथ सोने वाली बड़ी बहन की भूमिका संदिग्ध लग रही थी।

 पुलिस ने जब मृतक की बड़ी बहन को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। जलेसर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की नाबालिग बहन जिसकी उम्र अभी 14 वर्ष है, उसका संबंध गांव के ही युवक से हो गया था। रात में मृतक ने अपनी बहन और युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।  लिहाजा, इन दोनों को इस बात का डर था, कि दोनों के बीच संबंध का भेद न खुल जाए।  इसी डर से परेशान होकर पहले तो दोनों से उसे समझाया लेकिन फिर भी विश्वास नहीं हुआ, तो दोनों ने उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।  दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद प्रेमी को जेल और आरोपी लड़की को बाल सुधार गृह भेज दिया है।  इस घटना के खुलासे के बाद स्थानीय लोग हतप्रभ हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000