60 साल के पुजारी ने 2 साल की बच्ची से किया रेप,खून से लथपथ मिली मासूम

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां 2 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय पुजारी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। मिली जानकारी के अनुसार‌ शहर कोतवाली क्षेत्र के गोसाई‌ का पुरवा में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी।

तभी गांव में पंडिताई का काम करने वाला पुजारी अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद अशोक अपने घर में ताला लगाकर भाग गया।घटना के कुछ देर बाद परिजनों ने मासूम बच्ची को खून से लथपथ पाया। परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

धोखे से 2 साल की मासूम को अपने घर ले गया बुजुर्ग…

बच्ची के परिजनों ने बताया कि गांव में बाबा अशोक गोस्वामी रहता है, जो घर-घर जाकर पूजा-पाठ और पंडिताई का काम करता है। वह धोखे से 2 साल की मासूम बेटी को अपने घर ले गया। वहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद अपने घर में ताला लगाकर गांव से फरार हो गया।

आरोपी के घर के पास मिली मासूम…

जब देर तक बच्ची घर नही आई तो परिवारवाले परेशान हो गए। वह उसे गांव में तलाशने के लिए निकले तो बच्ची उन्हें खून से लथपथ में आरोपी बाबा के घर के पास में मिली। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने नगर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर नगर क्षेत्राधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000