अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव हुआ पास,जानें किस नाम से जानी जाएगी तालानगरी

अलीगढ। उत्तर प्रदेश में अब तक कई रेलवे स्टेशनों और जिलों के नाम बदले जा चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर प्रदेश के एक महत्वपूर्ण जिले का नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई है। इस बार तालानगरी अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ किए जाने की तैयारी की जा रही है।अलीगढ़ का नाम बदलने को लेकर अलीगढ़ नगर निगम में एक प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव को नगर निगम द्वारा पास कर दिया गया है। ऐसे में अब अलीगढ़ को हरिगढ़ करने की राह और भी ज्यादा आसान हो गई है। 

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव…

अलीगढ़ का नाम बदलने के प्रस्ताव पर अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल एक बैठक में अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया था।सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।अब यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा और अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरा करेगा। यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।

शासन से मुहर लगाने की मांग…

अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी जो पुरानी सभ्यता रही है, जो संस्कृति रही है और जो हमारे सनातन धर्म की परंपरा रही है उसको ही आगे बढ़ाते हुए हम सभी अलीगढ़ के जनप्रतिनिधियों द्वारा यह मांग बहुत समय से उठती आ रही है और अब अलग-अलग बोर्ड में इसका प्रस्ताव पास करके प्रशासन को भेजा जा रहा है ताकि शासन द्वारा जल्दी ही इस पर मोहर लगे और अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से बहुत जल्दी ही जाना जाए।

ताला उद्योग के लिए मशहूर है अलीगढ़…

बता दें कि उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ जिला एक अहम व्यापारिक केंद्र है। अलीगढ़ ताला उद्योग के लिए विश्वविख्यात है।अलीगढ़ के ताले दुनिया भर में निर्यात किये जाते हैं। इसके अलावा अलीगढ़ पीतल के हार्डवेयर और मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध है।अलीगढ़ देश का एक प्रमुख शैक्षिक केंद्र भी है। यहां 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं। इसमें अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000