माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ हत्याकांड में एससी ने उठाए पुलिस पर सवाल,कहा-कोई अपराधियों से मिला था

नई दिल्ली। कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई माफिया अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। एससी ने सुनवाई करते हुए यूपी सरकार को फटकार लगाई है। एससी ने कहा कि अतीक की हत्या के समय कई पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात थे। फिर भी कई शूटर आकर मार देते हैं। आखिर ये संभव कैसे हुआ। कोई जरूर अपराधियों से मिला हुआ था। बता दें कि अतीक की बहन नूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में रिटायर्ड जज के नेतृत्व में मामले की जांच करवाने की अपील की गई थी।

एससी का कहना है कि जेलों से अपराध का नेक्सस चल रहा है, साथ ही सवाल किया है कि आरोप पत्र में कितने लोगों को आरोपी बनाया गया है। यूपी सरकार ने जानकारी दिया था कि एसआईटी ने ट्रायल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था, हम इस याचिका पर जल्द ही विस्तृत जानकारी देंगे। SC ने इस मामले में यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। यूपी सरकार को चार हफ्ते में जवाब देना है। एससी ने कहा कि यूपी ने कितनों को आरोपी बनाया है, NHRC के इसमें क्या निर्देश हैं। एससी की फटकार पर यूपी सरकार ने एसआईटी की जांच होने, तीन को आरोपी बनाए जाने की बात बताई है।

एससी ने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य सरकारों को सतर्क रहना चाहिए , किसी को पुलिस की सुरक्षा में मार दिया गया ऐसे में लोगों को भरोसा ही उठ जाता है।एससी ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि इस मामले में डीजीपी या अन्य किसी वरिष्ठ अफसर द्वारा हलफनामा दायर कीजिए।  इसके अलावा यूपी के एडवोकेट जनरल का भी बयान दर्ज होना चाहिए। एससी ने स्पष्ट किया है कि राज्य पहले ही जांच आयोग गठित कर चुका है। इसलिए कोर्ट सिर्फ दिशानिर्देश पर सुनवाई करेगा और राज्य सरकार से उसी पर सवाल किए जाएंगे।

बताते चलें कि माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल की देर शाम प्रयागराज के मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मीडियाकर्मी बनकर आए शूटरों ने लगभग 18 गोलियां दागीं, इनमें से 8 गोली अतीक अहमद को लगी थीं। अतीक के परिवार ने इसे सुनोयिजित बताया था और सरकार पर सवाल खड़े किए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000