अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में गिरी... उत्तरप्रदेशकुशीनगर अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में गिरी,दम घुटने से दो की मौत,एक लापता By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 11, 2023 297 कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार सवार चार लोगों में दो की मौत हो गई। एक युवक लापता है। एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल सका। इसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के दमोदरी पुल के पास मुख्य पश्चिम गंडक नहर में बृहस्पतिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार में सवार सुबोध मणि निवासी बंधवा किसी तरह गाड़ी से निकल कर शोर मचाया। बाकी सवार गुड्डू यादव निवासी बंधवा और मनोज यादव निवासी बमनौली की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। कार में सवार चौथे व्यक्ति भीम सिंह निवासी चखनी भूमिहारी पट्टी लापता है। उसकी तलाश जारी है। कार को ट्रैक्टर से खींचकर नहर से निकाला गया। समचार 297 Share