काशी में अनोखी शादी, न बैंड बाजा, न बराती,प्रेमी युगल ने सरेराह रचाई शादी

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में शनिवार को एक ऐसी शादी हुई, जिसमें न बैंड बाजा, न बराती, न सात फेरे और न पूजापाठ हुआ। यहां तक इस शादी में पंडित भी मौजूद नहीं थे। प्रेमी युगल ने सरेराह शादी की। प्रेमी युगल ने जब एक दूजे का होने की ठानी तो परिवार की बंदिशें और समाज का डर भी बेअसर हो गया। मामला काशी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां का है। प्रेमी अपने घर से कुछ ही दूर प्रेमिका के घर आ धमका और शादी करने की बात पर अड़ गया। पहले तो प्रेमिका के परिजन राजी नहीं हुए।घंटों ड्रामा चलने के बाद परिजनों को भी उनके प्यार के सामने झुकना पड़ा।

युवती की मांग में जब युवक ने सिंदूर डाला तो वहां मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। सुखद एवं मंगल दांपत्य जीवन की भी कामना की। हालांकि इस पूरे प्रकरण के बाद एक नया मोड़ आ गया। युवती के परिजनों ने बेटी और दामाद से हमेशा-हमेशा के लिए नाता तोड़ लेने की बात कही। परिजनों का कहना था कि सार्वजनिक तौर पर शादी करके सामाजिक मान्यता के लिए उन्होंने ऐसा किया। गोइठहां के ही सजातीय युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे।दोनों शादी करना चाहते थे,लेकिन परिजन तैयार नहीं थे।

शनिवार सुबह अचानक युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और शादी की बात कही।पहले तो बात घर में रही, लेकिन हंगामा होने पर परेशान युवती के परिजन दोनों को घर के बाहर सड़क ले आए। पड़ोसियों को भी बुला लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। महिला सिपाही को भी बुलाया गया। पूछताछ युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और युवती के परिजनों की मौजूदगी में सरेराह दोनों की शादी कराई गई।

बिना मंत्र, जाप, हवन और फेरे के दोनों ने शादी की औपचारिकताएं की। पड़ोसियों ने माला और सिंदूर लाकर दिया। युवती की मांग भरकर युवक ने उसे अपनी दुल्हन बना लिया। जयमाल और सिंदूर के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर रवाना हो गया। पुलिस ने युवती के परिजनों को किसी भी तरह शांतिभंग ना करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बालिग थे। लिहाजा दोनों की मर्जी से युवती के परिजनों ने शादी करा दी। शादी के बाद युवती युवक के घर चली गई। बाद में परिवार मंदिर से शादी करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000