फर्जी आईपीएस बन पुलिसकर्मियों को धमकाया, जांच में निकला बीए फेल 

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित भोजपुर टोल प्लाजा के निकट चेकिंग के दौरान कार सवार करमचंद पुत्र गोपाल सिंह निवासी पुष्कर कॉलोनी जनपद अमरोहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रैफिक पुलिस ने करमचंद की कार को चेकिंग के लिए रोका तो वह उन्हें धमकाते हुए बोला कि पहचानते नहीं हो क्या, मैं आईपीएस हूं। मामला संदिग्ध लगने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि वह बीए फेल है। उसके कब्जे से गृह और विदेश मंत्रालय की फर्जी मुहर लगे छह नियुक्ति पत्र, कार, दो आधार कार्ड बरामद किए है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेरोजगार युवाओं से ठगी भी करता था। एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि भोजपुर टोल प्लॉजा के समीप मेरठ से हापुड़ की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। कार सवार ने खुद को आइपीएस बताते हुए किसी जांच के लिए मंत्रालय में पहुंचने की जल्दी बताते हुए चेकिंग कराने से इन्कार कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने पहले तो उसे आईपीएस ही समझा लेकिन उसके कपड़ों से शक हुआ। उन्होंने आइडी दिखाने के लिए कहा तो उसने आईडी दिखाने की बजाय मोबाइल में आईपीएस की वर्दी पहने हुए की फोटो दिखाई। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा भी मौके पर पहुंचे तो करमचंद ने उन्हें भी रौब में लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उसका झूठ बेनकाब हो गया। उसके पास से आयु सागर, अयूब अहमद और आयु यादव के नाम के पहचान पत्र मिले। पूछताछ में सामने आया कि करीब दो माह पूर्व आरोपी ने अमरोहा निवासी वसीम से 50 हजार और सारिक से 77 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से उसके आईपीएस और एयरफोर्स आफिसर की वर्दी में कई फोटो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल-2018 में दिल्ली के संगम विहार थाने में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000