पुलिस से घिरा देख बदमाश ने खुद को मारी गोली,पहाड़ियों में था छिपा 46 घंटे पहले ज्वेलर को गोली मारकर हुआ था फरार

नीमकाथाना जिले में एक बदमाश ने पुलिस से घिरा देख खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पहाड़ियों में छिपा हुआ था। जब पुलिस की टीम ने उसे हर तरफ से घेर लिया तो बदमाश ने अपनी कनपटी पर पिस्टल रख कर फायर कर दिया। मामला जिले के मेहाड़ा थाना क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा की पहाड़ी पर मंगलवार दोपहर 12 बजे का है। दरअसल, रविवार को खेतड़ी के सहड़ गांव में दो बदमाश प्रदीप उर्फ कालू और धर्मेंद्र उर्फ मोटिया यादव ने एक सुनार (ज्वेलर) को 30 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी थी। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। दोनों सहड़ गांव (पचेरीकलां थाना) के ही रहने वाले थे, जिन्हें ग्रामीणों ने पहचान लिया था।

तीन थानों की पुलिस कर रही थी तलाश…

वारदात के बाद एसपी श्याम सिंह ने सिंघाना, पचेरीकलां और बुहाना थानों की पुलिस को इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पुलिस को सोमवार शाम 7 बजे इन बदमाशों की लोकेशन नालपुर क्षेत्र में मिली। इस पर तीन थानों की पुलिस फोर्स लोकेशन पर पहुंची और घेराबंदी कर सर्च किया गया। करीब 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद रात 10 बजे एक बदमाश धर्मेंद्र उर्फ मोटिया यादव पकड़ा गया, लेकिन मुख्य आरोपी प्रदीप अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पहाड़ी एरिया होने की वजह से पुलिस को भी सर्च में काफी दिक्कतें आईं।

डाडा फतेहपुरा की पहाड़ियों में छिपा था प्रदीप…

डिप्टी सतीश वर्मा ने बताया- मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रदीप के डाडा फतेहपुरा की पहाड़ियों में छिपा होने की सूचना मिली। पुलिस की ओर से पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश की गई तो आरोपी ने पुलिस से घिरा देख अपने आप को गोली मार ली। घटना में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि करीब एक बजे पुलिस शव की शिनाख्त करवाने के लिए प्रदीप के पिता सतवीर यादव और अन्य परिजनों को गांव से घटना स्थल पर लेकर आई। सतवीर ने पुलिस को कन्फर्म किया कि यह डेड बॉडी प्रदीप की ही है। सतवीर ने बताया कि उन्हें पचेरीकलां पुलिस ने सूचना दी थी कि प्रदीप ने आत्महत्या कर ली है। हम यहां पहुंचे तो पहाड़ी पर खून से लथपथ उसकी बॉडी पड़ी थी। पास में ही एक पिस्टल थी। प्रदीप के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि प्रदीप सीधा-सादा था। बकरी चरा कर अपना गुजारा करता था। उसने खुद यह घटना नहीं की है। किसी ने उससे यह सब करवाया है। उसके पास तो पिस्टल लाने के पैसे भी नहीं थे। पुलिस को इस मामले की गहनता से जांच करनी चाहिए। प्रदीप से वारदात करवाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या है मामला…

13 अगस्त (रविवार) को खेतड़ी के सहड़ गांव में अपने घर के पास ही ज्वेलरी की दुकान पर राहुल सोनी बैठा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे ज्वेलर राहुल को बदमाशों ने फोन कर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। राहुल ने रुपए देने से इनकार कर दिया। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए और तमंचा लहराते हुए राहुल की शॉप में घुस गए। उन्होंने 30 लाख रुपए की डिमांड की। राहुल ने फिर इनकार कर दिया। उन्होंने तमंचे से राहुल पर फायर कर दिया। गोली राहुल के जबड़े में लगी। दूसरा फायर भागते वक्त दुकान से थोड़ी दूर जाकर किया। तीसरा फायर गांव से बाहर निकलते वक्त किया। राहुल के पिता राजकुमार साेनी ने पचेरीकलां थाने में घटना की रिपोर्ट दी थी।

30 लाख नहीं देने पर ज्वेलर को मारी थी गोली :वारदात से आधा घंटा पहले फोन कर मांगी थी रंगदारी, इनकार करने पर शॉप पर की थी फायरिंग…

रंगदारी में 30 लाख रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने ज्वेलर को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात से ठीक 30 मिनट पहले फोन कर ज्वेलर से रंगदारी मांगी थी। मना करने पर बाइक सवार 2 बदमाश शॉप पर आए और सरेआम हमला करके फरार हो गए। मामला झुंझुनूं के बुहाना का है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000