जिसकी हत्या के केस में पति गया जेल, उसी के भाई से बन गए पत्नी के संबंध, फिर हुआ खूनी खेल

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। महिला का पति उसके प्रेमी के भाई के मर्डर केस में जेल की सजा काटकर घर लौटा था। बताया जा रहा है कि जब पति जेल में था तब महिला के उसके साथ संबंध बन गए थे। इसी बात को लेकर उसकी पति से लड़ाई होती थी। जिसके चलते महिला ने प्रेमी और उसके साथियों को बुलाकर पति को मौत के घाट उतरवा दिया। फिलहाल, पुलिस ने महिला और प्रेमी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  बताया जा रहा है कि महिला के पति (मृतक) बालकरण पटेल ने साल-2005 में गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। जब वो जेल गया तो जिसकी उसने हत्या की थी उसके भाई से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चलने लगा। जनवरी 2023 में जब वो सजा काटकर घर लौटा तो उसने इसका विरोध किया। आए दिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती।  इसी बीच महिला के प्रेमी को अपने भाई की हत्या का बदला लेने का मौका भी मिल गया। क्योंकि बालकरण ने ही उसके भाई की हत्या की थी। ऐसे में उसने महिला को अपनी  बातों में लिया और उसके पति बालकरण का मर्डर प्लान कर लिया। महिला भी इसके लिए राजी थी क्योंकि वो पति की हरकतों से तंग आ चुकी थी।  एक दिन महिला ने फोन कर प्रेमी और उसके साथी को घर बुलाया जहां प्रेमी ने अवैध तमंचे से गोली मारकर सोते हुए बालकरण को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बारे में एसपी अंकुर अग्रवाल ने डिटेल जानकारी दी है।

ऐसे खुला हत्या का राज…

दरअसल, महिला ने सबूत मिटाने के लिये घटनास्थल वाली जगह की लीपा-पोती कर दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो जमीन की नई लिपाई-पुताई देखकर शक हुआ। इसको लेकर महिला से पूछताछ की गई तो उसने फर्जी कहानी बनानी शुरू कर दी, लेकिन कॉल डिटेल से उसकी पोल खुलती जा रही थी। कॉल डिटेल से पता चला कि हत्या वाले दिन महिला ने फोन कर अपने प्रेमी और उसके साथियों को मौके पर बुलाया था. जहां गोली मारकर उसके पति बालकरण की जान ले ली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक यानी महिला के पति ने साल-2005 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी के जुर्म में वो जनवरी 2023 में सजा काटकर घर लौटा था. गांव में उसकी दुश्मनी थी, लेकिन दुश्मनों के बजाय वो पत्नी की साजिश का शिकार हो गया।

‘मेरे ऊपर शक करता था, इसलिए करा दी हत्या… 

पुलिस को पूछताछ में महिला ने बताया कि जब से बालकरण जेल से छूटकर आया था तब से उस पर शक कर रहा था। गलत आरोप लगाता रहता था। बालकरण के जेल में रहने के बाद उसके पड़ोस के एक शख्स से संबंध गए थे। इसी शख्स के भाई की हत्या के जुर्म में बालकरण जेल गया था। ये शख्स बालकरण से अपने भाई की हत्या का बदला भी लेना चाहता था. मामले में SP अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 अगस्त की रात बिसंडा थाना के कैरी गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की गई तो पाया गया कि मृतक (बालकरण) की पत्नी के गांव के उसी व्यक्ति से सम्बन्ध थे जिसके भाई की हत्या के जुर्म में उसका पति 2023 में जेल से सजा काटकर लौटा था. पति अपनी पत्नी पर शक करता था, वह उससे परेशान रहती थी। उधर आरोपी भी अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। बाद में हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने घटनास्थल की लिपाई-पुताई कर दी थी। शक के आधार पर महिला से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने पूरा राज खोल दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000