युवती की हत्या: घर में घुसकर बदमाशों ने सिर में मारी गोली, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आई है। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव में सोमवार अलसुबह युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली तो घर के आंगन में युवती का लहूलुहान शव मिला। सुबह-सुबह घटी घटना से गांव में खलबली मच गई। परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पाकर एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी युवती…

रामपुरचिट गांव निवासी हरेंद्र यादव की बेटी गुड़िया यादव (25) परिवार के साथ घर में थी। सावन के अंतिम सोमवार की पूजा के लिए वो अलसुबह ही उठ गई थी। करीब चार बजे गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली। कमरे से बाहर निकले तो देखा कि तीन लोग दीवार फांद रहे हैं। आंगन में गुड़िया निढाल पड़ी थी। उसके सिर के चिथड़े  उड़ गए थे। अंधेरा होने के कारण बदमाशों को कोई पहचान नहीं सका।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर अशोक मिश्रा, थाना प्रभारी आरएस नागर पहुंचे और  परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया। युवती स्नातक उतीर्ण थी। वो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार वाले घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। तीन के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है।  कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000