रिक्शा चालक को प्रेमी-प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट,गला रेत झाड़ियों में फेंका शव

वाराणसी के कोनिया निवासी ई-रिक्शा चालक संजय कुमार साहनी (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने पूजा विश्वकर्मा और पिंटू कुमार ठठेरा उर्फ नखड़ू को गिरफ्तार अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा, ब्लेड, शराब की शीशी, ग्लास बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका है। कोनिया निवासी संजय कुमार साहनी ई-रिक्शा चलाता था।

बीते चार अगस्त को संजय अपने घर नहीं पहुंचा। उसके भाई संतोष ने पांच अगस्त की रात आदमपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही, पुलिस को बताया कि घर के पास ही रहने वाली पूजा विश्वकर्मा और संजय एक-दूसरे के काफी करीब थे। छह अगस्त को सारनाथ थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कोटवा गांव के समीप सूर्य देव मंदिर के बगल में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान संजय कुमार साहनी के रूप में हुई तो पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू की। पूजा को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।

पुलिस की पूछताछ में पूजा ने बताया कि पहले वह और संजय एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लेकिन, अब वह नखड़ू से प्रेम करने लगी थी और संजय से दूर हो गई थी। इसके बावजूद संजय उसे परेशान करता था। इससे आजिज आकर उसने नखड़ू के साथ मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि घटना का खुलासा आदमपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने किया।

पुलिस टीम ने कोनिया से कज्जाकपुरा के बीच 50 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। कैमरों की फुटेज में चार अगस्त को संजय एक युवती और एक युवक के साथ जाता दिखा था। संजय के परिजनों ने भी पूजा पर ही शंका जताई थी। इसी आधार पर उससे पूछताछ शुरू की गई और घटना का खुलासा हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000