शौचालय में मिला नवविवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाया दहेज़ मांगने का आरोप,घर में ताला बंदकर ससुरालवाले गायब

कुशीनगर जिले में सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शुक्रवार को सुबह एक नवविवाहिता का शव शौचालय में मिला। बाहर से ताला बंद था। उसके नाक से झाग निकला हुआ था। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए थे।  पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसे जहर देकर मारने की आशंका है। पुलिस ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली के निवासी नीरज सिंह की शादी बीते दिसंबर में दनियाड़ी गांव की 20 वर्षीय विभा से हुई थी।
 

घटनास्थल पर पहुंची नवविवाहिता की मां अमलावती देवी का कहना था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी मांग पूरी न कर पाने की वजह से अमलावती की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सेवरही के थानाध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की जहर से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुरालवाले घर छोड़कर भाग गए हैं। मृतका की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000