पति की हत्या कर आंगन में दफनाया शव, ऊपर से लगाया फूल का पौधा, 4 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, फिर पुराने प्रेमी संग मिलकर की पति हत्या

बिहार. 6 महीने का प्यार. 4 महीने की शादी. फिर पुराने अवैध संबंध में बीवी का कातिल बनना. पति का ससुराल में कत्ल. घर के आंगन में ही कब्र खोदना. नमक डालकर लाश को ठिकाने लगाना. फिर लाश के ऊपर फूल लगा देना. ये सनसनीखेज घटना है बिहार के भोजपुर जिले की. लड़के के परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो घर के आंगन में खुदाई कर दफनाई लाश को निकाला गया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

शिमला में मुलाकात 2 महीने बाद की लव मैरिज…

ये सनसनीखेज घटना भोजपुर जिले के तरारी थाना एरिया में हुई. मरने वाले युवक मिथुन गिरी है. उम्र करीब 24 साल. वो पेशे से ड्राइवर था. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गाड़ी चलाता था. वो 6 महीने पहले ट्रक लेकर शिमला गया था. वहां एक शख्स के साथ काम करता था. वो अपने घर ले गया जहां उसकी साली नेहा भी रहती थी. नेहा से मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया. नेहा भोजपुर के तरारी थाना एरिया की रहने वाली है. इसके पास के ही गांव का मिथुन गिरी भी था. दोनों के प्यार को देखकर नेहा के जीजा ने दोनों की 4 महीने पहले ही शादी करा दी. इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे थे.

2 दिन पहले ही ससुराल आया और हो गई मौत…

मिथुन गिरि के पिता कमलेश गिरि ने पुलिस को बताया कि वो दो दिन पहले ही अपने ससुराल में गया था. पत्नी नेहा पहले से अपने मायके आ गई थी. पिता का दावा है कि ससुराल में आने के बाद मिथुन की पत्नी नेहा ने अपने पुराने प्रेमी झोलाछाप डॉक्टर व अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या का अंजाम दिया. क्योंकि मिथुन की मौत के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो पाया तब उसके ससुराल आए तो घर के आंगन में नई-नई खुदाई और उसके ऊपर पौधे व फूल लगाने को देखकर शक हुआ. इसलिए पुलिस को सूचना दी गई. खुदाई करने पर पता चला कि उसी में मेरे बेटे मिथुन की लाश दफनाई गई है. बकायादा लाश से जल्दी बदबू ना आए इसलिए खूब नमक भी डाला गया था. 

झोलाछाप डॉक्टर ने प्रेमी के साथ मिलकर किया गया कत्ल…

मृतक के परिवार का दावा है कि नेहा का शादी से पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी वजह से उसे शिमला भेजा गया था. वहां मजबूरी में उसने शादी कर ली लेकिन प्यार उसी पुराने झोलाछाप डॉक्टर से था. उसी के साथ मिलकर उसने पहले भी हत्या की साजिश रची थी लेकिन सफल नहीं हो पाई थी. लेकिन इस बार उसी प्रेमी बबलू पासवान और अपने भाई के साथ मिलकर फांसी लगाकर मिथुन गिरी की पहले हत्या की गई और फिर दफना दिया गया. 

आरोपी पत्नी का दावा, पति ने किया सुसाइड, घबराकर दफना दी थी लाश…

उधर, पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी नेहा ने दावा किया कि उसके पति ने ससुराल में आकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने फांसी लगा ली थी. उनकी मौत से घबराकर परिवार के लोगों ने उनकी लाश को आंगन में ही दफना दिया था. जिससे किसी को शक नहीं हो. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000