छह साल पहले प्रेमिका ने चुनाव में हारने और अस्मत लूटने का प्रेमी से लिया बदला, उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के शामली से एक हैरान करने वाले घटना सामने आई है। प्रेमिका को प्रेमी ने सभासद का चुनाव लड़वाया। चुनाव के दौरान प्रेमी ने उसका शारीरिक शोषण किया। प्रेमिका ने छह साल पहले का बदला लेने के लिए अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी को शराब और धतूरा पिलाकर खेत में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए प्रेमिका सोनिया, उसके भाई विनोद और जीजा धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना झिंझाना पुलिस ने ग्राम पिण्डौरा के जंगल में हुई युवक की हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 14 अक्टूबर को थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पिण्डौरा के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शामली, क्षेत्राधिकारी कैराना और थाना प्रभारी झिंझाना मौके पर पहुंचे थे। शव की शिनाख्त करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया था। झिंझाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को थाना झिंझाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। प्रेमिका सोनिया निवासी ऊन थाना झिंझाना शामली से जब पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा किया।

अन्य लोगों से शारीरिक शोषण लगा था कराने …

महिला ने बताया कि मृतक ऋषिपाल गांव का ही रहने वाला था। उसने करीब 6 साल पहले उसे सभासद का चुनाव लड़वाया था, लेकिन वह हार गई थी। चुनाव के दौरान ही मृतक ऋषिपाल उसका शारीरिक शोषण करने लगा और जादू टोना का भय दिखाकर अन्य लोगों से भी उसका शोषण करवाया। इस सबसे क्षुब्ध होकर उसने 12 अक्टूबर को अपने भाई विनोद और जीजा धर्मवीर को बुलाकर पूरी बात बताई।

पहले जंगल में फेंक आए और फिर शाम को गला रेत आए….

महिला ने बताया कि 13 अक्टूबर को वह, उसका भाई विनोद और जीजा धर्मवीर मोटरसाइकिल से ऋषिपाल के घर पहुंचे। सोनिया अपने साथ शराब की बोतल और धतूरा लेकर गई थी। ऋषिपाल को धतूरा मिली शराब पिलाई और वह बेहोश हो गया तो विनोद और धर्मवीर उसको मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम पिंडौरा के जंगल में फेंक आए। महिला ने बताया कि वह तीनों फिर शाम सात बजे पिंडौरा के जंगल गए तो ऋषिपाल बेशुध अवस्था में पड़ा था, तभी सोनिया ने ऋषिपाल का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और फिर तीनों वापस ग्राम ऊन सोनिया के घर पर आ गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000