हिंसक हुए मराठा आरक्षण कार्यकर्ता, विधायकों के जलाए गए घर बीड और उस्मानाबाद में लगा कर्फ्यू

मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन सोमवार को अचानक हिंसक हो गया है। सोमवार को बीड में एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके का घर और विधायक संदीप क्षीरसागर के दफ्तर पर पहले पथराव किया गया, फिर आग लगा दी गई। वहां पर खड़ी गाड़ियों को जला दिया गया। बीड में शरद पवार गुट के एनसीपी का दफ्तर भी आगे के हवाले कर दिया गया। जगह-जगह सड़कों के बीच टायर जला कर मराठा आंदोलनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों की उग्रता को देखते हुए सत्ता पक्ष के कई विधायकों और सांसदों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। शाम होते-होते बीड में अनिश्चित काल के लिए धारा 144 लागू कर दी है। उस्मानाबाद में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच सीएम शिंदे ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। इससे पहले दिन में एमवीए का प्रतिनिधि मंडल भी राज्यपाल से मिलने गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आंदोलनकारियों से शांति की अपील करते हुए कहा है कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछले 6 दिन से आमरण अनशन कर रहे मराठा आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटील से अपनी सेहत का खयाल रखने और आंदोलन को हिंसक राह पर न ले जाने की अपील की है। जवाब में जरांगे पाटील ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही आरोप लगाया है कि जारी हिंसा के पीछे सत्ताधारियों का ही हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही इसकी आशंका थी।

मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे से एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बातचीत करेगा। कानून के दायरे में स्थाई आरक्षण मराठा समाज को दिया जाएगा।

आज से बटेंगे कुनबी जाति के प्रमाण पत्र…

आंदोलन के जोर पकड़ते ही सोमवार को मराठा आरक्षण से संबंधित मंत्रिमंडल की उपसमिति की एक बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि 11,530 पुराने अभिलेखों में कुनबी जाति का उल्लेख है। जिन लोगों के दस्तावेज में कुनबी जाति का उल्लेख मिलेगा, उन्हें मंगलवार से नए प्रमाण पत्र जारी करने का काम शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुनबी कृषि कार्य से जुड़ा एक समुदाय है, जिसे महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है और इन्हें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलता है।

आज कैबिनेट की बैठक में होगी चर्चा…

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति प्रमाण पत्र कैसे जारी किया जाए, इस विषय पर एक रिपोर्ट पेश करने के लिए राज्य सरकार सेवानिवृत्त न्यायाधीश संदीप शिंदे के नेतृत्व में पहले ही एक समिति गठित कर चुकी है। उस समिति की प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को मिल गई है। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में यह रिपोर्ट पेश की जाएगी। शिंद ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है। वह आरक्षण के लिए जो भी उचित कदम होगा, अवश्य ही उठाएगी। सीएम ने आगे कहा कि मराठा आरक्षण के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

तीन रिटायर्ड जजों की बनाई गई समिति…

सुप्रीम कोर्ट में मराठा आरक्षण मुद्दे से संबंधित उपचारात्मक (क्यूरेटिव) याचिका दाखिल करने के लिए तीन रिटायर्ड जजों की एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति की घोषणा मुख्यमंत्री शिंदे ने की है। यह समिति क्यूरेटिव याचिका को लेकर राज्य सरकार को उचित परामर्श देगी। इतना ही नहीं, मराठा आरक्षण की कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए वरिष्ठ वकीलों की जो टास्क फोर्स बनाई गई है, उसकी भी सरकार पूरी मदद करेगी। बता दें कि इस समिति में जस्टिस शिंदे, जस्टिस भोसले और जस्टिस गायकवाड शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि वह इस मुद्दे की संवेदनशीलता को अच्छी तरह समझती है।

अब तक चार जनप्रतिनिधियों के इस्तीफे….

मराठा आरक्षण के समर्थन में अब तक दो सांसदों और दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिए हैं। रविवार को हिंगोली के शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल ने इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को नासिक के शिंदे गुट के सांसद हेमंत गोडसे ने भी इस्तीफा दे दिया। इधर, बीड जिले के गेवराई से बीजेपी विधायक लक्ष्मण पवार ने इस्तीफा दे दिया है। लक्ष्मण पवार ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के पास इस्तीफा भेजा है, तो हेमंत गोडसे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस्तीफा भेजा है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक सुरेश वरपुड़कर ने इस्तीफा दे दिया है।

 

जब हमला हुआ, मैं घर के अंदर था। उन्होंने मेरे घर को चारों ओर से घेर लिया। पहले मेरे घर पर पथराव किया गया। फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000