मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास बस ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, 13 घायल

मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बस ने रिवर्स करते समय कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें 4 की मौत हो गई और 13 घायल हो गए। हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को मिली। इसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, BEST के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस की टीमें पहुंच गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रिवर्स करते समय बस बेकाबू हो गई और वहां मौजूद यात्रियों से टकरा गई। बस की चपेट में कई लोग आ गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस हालात पर काबू पाने के साथ ही साथ मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट मुंबई की प्रमुख बस सर्विस है। यह बस सर्विस शहर और उप नगरीय इलाकों को जोड़ती है।

वहीं DCP हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, “आज करीब 09.35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के नजदीक एक बस हादसा हुआ। 13 पैदल यात्री इसमें घायल हुए, जिन्हें अस्पताल के लिए हमने रवाना किया। उसमें से 4 यात्रियों की मौत हुई है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। बस का ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है। बस की मेकैनिकल और टेक्निकल जांच होगी उसके बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा।”

वहीं हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के पास हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु होने की घटना अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।’

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000