नेपाल लगा रहा है नो मेंस लैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल टावर,आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में नो मेंस लैंड से महज दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल तीन नए मोबाइल टावर लगा रहा है।नेपाल में पहले से ही तीन टावर नेपाल सीमा से महज एक किलोमीटर दूरी पर लगे हुए हैं।नए टावर से भारतीय क्षेत्र में नेपाल का दखल संचार के माध्यम से बढ़ेगा।नेपाल द्वारा भारतीय सीमा के करीब लगाए गए टावर पहले से ही भारत के लिए समस्या हैं। अब नए टावर से नेपाल का भारत में दखल बढ़ेगा। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों ने केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है।

भारत और नेपाल की सीमा खुली हुई है।आने जाने वालों के लिए कुछ औपचारिकताओं को छोड़ दिया जाए तो कोई खास प्रतिबंध नहीं है। इसी का फायदा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ ही अन्य राष्ट्र विरोधी संगठन उठा रहे हैं। अभी हाल ही में जिले के सीमा क्षेत्र में दो अफगानी नागरिक पकड़े गए थे। इसे देखते हुए नेपाल की सीमा अब पहले जैसी महफूज नहीं है। नो मेंस लैंड से महज एक किलोमीटर पर नेपाल मोबाइल का टावर लगाता जा रहा है।

नेपाल टेलीकॉम नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक आसानी से पकड़ रहा है। नेपाल में श्रावस्ती सीमा से सटे इलाके में तीन टावर पहले से ही समस्या बने हुए थे। इसी के बाद नेपाल बाके के गंगापुर गांव में फिर से एक नया मोबाइल टावर लगा रहा है। इसका सामान आ चुका है। इस टावर के शुरू होते ही बघौड़ा क्षेत्र में भी नेपाल का दखल संचार के माध्यम से हो जाएगा।

एसपी के पत्र ने भी की थी पुष्टि…

ऑपरेशन कवच के तहत सीमा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एसपी प्राची सिंह ने नेपाल नेटवर्क का उपयोग भारत में होने की पुष्टि की थी। इसके लिए आईजी को एक पत्र भी एसपी ने लिखा था।पत्र में कहा था कि नेपाल सीमा से सटे इलाकों में टावर न होने के कारण लोग नेपाल सिम का उपयोग कर रहे है। इसको उन्होंने देश के लिए खतरा माना था।

पहले ही भेजी जा चुकी है रिपोर्ट…

एसपी प्राची सिंह का कहना है कि नेपाल के बेउचाहवा में कुछ दिन पूर्व एक टावर लगा है। इसके साथ ही तीन टावर श्रावस्ती बॉर्डर पर नेपाली क्षेत्र में लगे हैं।जिसका नेटवर्क बॉर्डर से तीन किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में पकड़ता है।इसकी रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। नए टावर की जानकारी नहीं है। पता करके ही कुछ बताया जा सकता है।

तीन किलोमीटर तक पकड़ रहा नेटवर्क…

घटना के समय जब पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस का सहारा लेने का प्रयास करती है, तो दूसरा देश होने के कारण उन्हें अपराधियों की लोकेशन नहीं मिल पाती है। नेपाल में अभी तक मटैहिया, नरैनापुर और भोज भगवानपुर में नेपाल टेलीकॉम का टावर लगा हुआ है। इसका नेटवर्क भारतीय क्षेत्र में तीन किलोमीटर तक स्पष्ट पकड़ता है।

आंतरिक सुरक्षा को खतरा,खुफिया एजेंसियों ने भेजी रिपोर्ट…

नेपाल सीमा से पूरा जिला सटा होने से यहां केंद्र और राज्य सरकार की सभी खुफिया एजेंसियां तैनात हैं। नेपाल के गंगापुर सहित तीन स्थानों पर नेपाल टेलीकॉम के नए टावर लगने की सूचना भारत सरकार को भेजी है। एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में टावर को आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000