करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम

आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा दिए गए राणा सांगा गद्दार बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने शनिवार को आगरा में बड़े आयोजन का ऐलान किया है। सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के आंदोलन को प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का साथ मिल गया है।

राणा सांगा की जयंती पर आगरा में शनिवार को होने वाले करणी सेना के आयोजन में राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी भी शामिल होगी। जनसत्ता दल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शनिवार को आगरा पहुंचने के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को राजा भइया के भाई प्रतापगढ़ एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए आगरा पहुंचने का आह्वान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अक्षय प्रताप सिंह ने लिखा कि राजा भइया के निर्देशानुसार समस्त जनसत्ता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि शनिवार 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे और गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचकर पूज्य महाराणा सांगा जी की जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाएं।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रशासन के सामने सांसद सुमन की सदस्यता खत्म करने, उन पर देशद्रोह का मुकदमा करने, करणी सेना पर हमला करने वालों पर मुकदमा, करणी सेना कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे खत्म करने, जैसी मांगें रखी जाएंगी।राज शेखावत ने चेतावनी दी कि शाम पांच बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो सांसद के घर कूच किया जाएगा।

राज शेखावत ने कहा कि 26 मार्च को हम लोग सांसद रामजी लाल सुमन के घर विरोध करने गए तो हम पर पत्थर बरसाए गए,पुलिस ने लाठीचार्ज किया,उस समय तैयारी के साथ नहीं आए थे, लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ आएंगे। राज शेखावत ने कहा कि ऐसे में सभी लोग एक डंडा और एक झंडा लेकर साथ आएं।

बता दें कि राज शेखावत कई दिनों से आगरा में ही डेरा डाल रखा है। आयोजन में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। पुलिस भी बवाल की आशंका देखते हुए तैयारी कर ली है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर को तीन स्तरीय सुरक्षा से घेरेबंदी में ले लिया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में डंडे और हैलमेट खरीदे गए हैं। 26 मार्च को भी करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के आवास पर धावा बोला था। आवास में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से झड़प भी हुई थी, कई पुलिस वाले घायल हो गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000