कपड़ा व्यापारी के बेटे की हत्या: हत्या के वक्त पड़ोस के कमरे में थे रचिता और शिवा, घुटनों के बल बैठकर रस्सी से कसा था गला

कानपुर में कुशाग्र हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे साफ है कि प्रकरण में रचिता और शिवा की भी बराबर की भागीदारी रही है। हाते के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला कि जिस वक्त कुशाग्र की हत्या की गई, उस वक्त तीनों आरोपी एक ही परिसर में थे। पुलिस ने जब हाते के बाहर लगे फुटेज को खंगाला, तो नजर आया कि प्रभात स्कूटी से कुशाग्र को अपने साथ लेकर हाते पहुंचा था। वह कुशाग्र को साथ लेकर अपने कमरे में चल गया। इस कमरे में प्रभात कुशाग्र के साथ करीब आधे घंटे तक रहा। इसके बाद वह कमरे से अकेला बाहर आया और पड़ोस के कमरे में चला गया।

हत्या के वक्त रचिता और शिवा भी पास के कमरे में ही थे…

करीब 45 मिनट बाद जब प्रभात इस कमरे से बाहर आया, तो उसके साथ में रचिता और शिवा भी बाहर निकलते नजर आए। इससे साफ है कि हत्या के वक्त रचिता और शिवा भी पास के कमरे में ही थे। इसके बाद तीनों अलग-अलग दिशा में अपने पहले से तय प्लान के मुताबिक निकल गए।
चेहरों के मिलान के लिए लैब भेजा फुटेज…

पुलिस ने बरामद फुटेज से आरोपियों के चेहरे मिलवाने के लिए उसे फोरेंसिक लैब भेजा है। इसे साक्ष्य के तौर पर चार्जशीट के साथ कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। पुलिस मामले में हर साक्ष्य को वैज्ञानिक परीक्षण की रिपोर्ट के साथ कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

घुटनों के बल बैठकर रस्सी से कसा था कुशाग्र का गला…

प्रभात ने जब कुशाग्र का गला रस्सी से कसा था, तो अधिक ताकत लगाने के लिए वह घुटनों के बल बैठा था। गले पर रस्सी कसने से कुशाग्र का मुंह खुल गया और मुंह ऊपर की ओर उठ गया था। इसका खुलासा फोरेंसिक टीम की जांच में हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार कुशाग्र के बचने की कोई गुंजाइश न रहे। इसके लिए प्रभात ने रस्सी को दोहरा करके गला कसा था। इसके चलते उसके गले में गोलाकार निशान बन गया था।

कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी…

जेल में बंद कुशाग्र अपहरण एवं हत्याकांड के आरोपियों प्रभात शुक्ला, रचिता वत्स और शिवा की पांच दिन की कस्टडी रिमांड लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। रिमांड मंजूर होने पर पुलिस पूरी घटना को री-क्रिएट करेगी। साथ ही तीनों की प्रकरण में भूमिका का भी पता लगाएगी।

हत्या के पीछे कारण क्या था…

पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई है कि हत्या के पीछे कारण क्या था। प्रभात ने पुलिस को जो कहानी बताई थी वो पुलिस की जांच से इतर है। पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं, उससे पैसों के लिए ही कुशाग्र का अपहरण और हत्या की आशंका है। इसके अलावा अपहरण से पहले कौन कहां था और क्या कर रहा था?

रचिता और शिवा बगल के कमरे में क्यों बैठे थे…

प्रभात से चोरी की बरामद बाइक को लेकर सवाल किए जाएंगे। रचिता और शिवा बगल के कमरे में क्यों बैठे थे? और प्रभात ने कुशाग्र की हत्या के बाद कमरे में आकर क्या कहा? पुलिस इन सवालों के जवाब हासिल करने का प्रयास करेगी।

इन सवालों के भी तलाशे जाएंगे जवाब…

  • प्रभात ने कुशाग्र से ऐसी क्या बात बोली कि वह बिना किसी विरोध के उसके घर चला गया।
  • प्रभात और कुशाग्र पहली बार ऐसे गए या इससे पहले भी वह आते-जाते रहे थे।
  • अगर फिरौती ही वसूलनी थी तो उसे पहले ही क्यों मार डाला। कहीं किसी और फोन में वीडियो, तो नहीं बनाया।
  • फिरौती वाले पत्र में अल्लाह-हू-अकबर लिखकर क्या जताना चाहता था।
  •  हत्या करने के बाद शव का क्या करना था। कहां ठिकाने लगा था और कैसे लगाना था।
  • अपहरण और हत्या में प्रभात का साथ सिर्फ रचिता व शिवा ने दिया या और भी शामिल था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000