कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के घर से मिली युवक की लाश, पुलिस ने देवर के बेटे समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवादा। पीयूष हत्याकांड मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के देवर के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी शुभम कुमार उर्फ गोलू को पटना के राजीव नगर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक दिन पहले नारदीगंज से निक्की उर्फ विराट कुमार और मुन्ना कुमार उर्फ निशांत को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद राज सामने आ गए हैं। रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार (03 नवंबर) को नरहट थाना में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर को सुमन सिंह के आवास से पीयूष उर्फ छोटू का शव बरामद हुआ था। इस कांड में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें शुभम उर्फ गोलू, निक्की कुमार उर्फ विराट कुमार, मुन्ना कुमार उर्फ निशांत कुमार को आरोपी बनाया गया था। ये तीनों घटना के दिन से फरार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त निक्की उर्फ विराट, मुन्ना उर्फ निशांत को 2 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नामजद मुख्य आरोपी शुभम उर्फ गोलू को 3 नवंबर को पटना राजीव नगर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

घर में पार्टी के दौरान हुआ था विवाद….

मुख्य आरोपी गोलू ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी गई थी। इसमें सबने शराब का भी सेवन किया था। पीयूष ने गोलू का टेबल टॉप ग्लास एवं क्रॉकरी का सामान तोड़ दिया था। इस बात से नाराज होकर तीनों ने लाठी डंडे एवं बेल्ट से मारपीट की जिससे पीयूष की मौत हो गई थी।

छापेमारी के लिए बनाई गई थी विशेष टीम…

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए के लिए रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस घटना में संलिप्त नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना का खुलासा भी हो गया है। बता दें कि कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने इस मामले में कहा था कि उनके पति और देवर के बीच 10 साल पहले ही बंटवारा हो चुका है, इसलिए इस पूरे प्रकरण से उनका नाम जोड़ना उचित नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000