PM मोदी का एक आदेश और सफाई में जुट गए BJP कार्यकर्ता, रोड शो के बाद साफ किया गया पूरा रूट

राजस्थान में मतदान की तारीख काफी करीब आ गई है। इस बीच सोमवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में 4.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसमें केंद्रीय मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल के साथ प्रधानमंत्री ने खुली जीप में रैली की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जमा लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद सड़क पर फूल गिरने के कारण गंदगी हो गई, जिसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने थोड़ी देर बाद ही साफ कर दिया। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर हुआ. दरअसल, बीकानेर में रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि रैली के बाद सड़क की सफाई अच्छी तरह से हो जाए। पीएम मोदी का निर्देश मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता झाड़ू हाथ में थामकर खुद सफाई में जुट गए और देखते ही देखते कुछ ही देर में रोड शो वाली सड़क को पूरी तरह से साफ कर दिया।

 

इंदौर में भी देखने मिली थी ‘स्वच्छता अभियान’ की मिसाल…

यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी के कहने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोड शो वाले रूट की इस तरह से सफाई की है। इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए रोड शो के बाद भी ऐसे ही नजारे देखने को मिले थे। यहां रोड शो होने के बाद कुछ ही देर में पूरे रूट को साफ कर दिया गया था। इंदौर वाले रोड शो से पहले भी ऐसा कई बार देखने को मिला है, जब पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि रैली खत्म होने के बाद बीजेपी की टीम तुरंत ही रास्ते को साफ कर दे। बता दें कि पीएम मोदी कई सालों से स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री के दिल के काफी करीब है।

कालबेलिया नृत्य ने मोह लिया लोगों का मन…

राजस्थान के बीकानेर में हुआ पीएम मोदी का रोड शो जूनागढ़ से शुरू होकर गोकुल सर्कल पर समाप्त हुआ था। इस दौरान प्रधान मंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया था। कुछ लोग उनसे हाथ मिलाने में भी कामयाब हो गए थे। इसके अलावा रैली के दौरान सात स्थानों पर पारंपरिक कालबेलिया नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। रोड शो ने जूनागढ़, सार्दुल सिंह सर्कल और सिटी पैलेस होटल क्षेत्र से गुजरते हुए दो विधानसभा क्षेत्रों बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम को कवर किया था। आज शाम (21 नवंबर) को भी पीएम मोदी राजस्थान के जयपुर में रोड शो करेंगे, जो यह सांगानेरी गेट से शुरू होगा और बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार से होते हुए सांगानेरी गेट पर ही समाप्त होगा।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000