एक साल बाद कब्र से निकाला गया कंकाल, होगा पोस्टमॉर्टम, जानें- क्या है मामला

हरदोई में मौत के एक साल बाद युवक का शव कब्र के बाहर निकलवाकर कंकाल का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद कंकाल का पोस्टमॉर्टम कराया है। पति की मौत के बाद पत्नी संपत्ति बेचकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। जिस पर घरवालों को व्यक्ति की मौत पर संदेह हुआ था। मृतक की बहनों ने अदालत के आदेश पर भाई की हत्या की एफआइआर दर्ज कराई थी।

अक्टूबर साल-2022 में हुई थी मौत…

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के चंदपुर गांव के जावेद की शादी गांव की रुचि के साथ हुई थी। 19 अक्टूबर साल-2022 को जावेद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव को कब्र में दफना दिया था। परिवार में जावेद की हिस्से की छह बीघा भूमि उसकी पत्नी रुचि के नाम आ गई थी। कुछ दिन बाद रुचि ने कुछ जमीन बेच दी और कुछ अपनी ननद सोनी, मोनी, रोली के नाम कर दी थी। इसके बाद रुचि अपने प्रेमी दिलीप के साथ चली गई थी। रुचि व उसके प्रेमी के जाने पर बहनों को शक हुआ।

बहन ने जाहिर किया था हत्या का संदेह…

 27 जुलाई 2023 को जावेद की बहन सोनी ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से हत्या की एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच शुरू की। बहन ने फिर कोर्ट की शरण लेकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस के साथ गांव पहुंचे एसडीएम न्यायिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने कब्र से कंकाल खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पत्नी-प्रेमी पर केस दर्ज…

युवक की मौत के मामले की जानकारी देते हुए एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्ष पहले युवक की मौत हुई थी। बहन ने पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000