ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं... उत्तरप्रदेशवाराणसी ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं,वाराणसी कोर्ट का फैसला आज,मुस्लिम पक्ष ने किया है विरोध By Ramesh Tiwari Rajdar On Dec 21, 2023 256 वाराणसी।भारतीय पुरातत्व विभाग(ASI)द्वारा सील बंद लिफाफे में दाखिल की गई ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट को सार्वजानिक करने के मामले में वाराणसी जिला कोर्ट में आज गुरूवार को सुनवाई होगी।आज इस पर फैसला हो सकता है।दरअसल हिन्दू पक्ष की ओर से उन्हें ASI सर्वे की रिपोर्ट मुहैया करवाने की अपील की गई है तो मुस्लिम पक्ष की तरफ से रिपोर्ट सार्वजानिक करने का विरोध किया गया है। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि अगर हिंदू पक्ष को रिपोर्ट दी भी जाती है तो वह मीडिया में लीक न हो। बता दें कि बीते माह 24 जुलाई को कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर का भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI)द्वारा साइंटिफिक सर्वे किया गया था। 153 दिन बाद 18 दिसंबर को ASI ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी।इसके अलावा सर्वे के दौरान मिले साक्ष्य को डीएम को सुपुर्द किया गया है,जिसे भी कोर्ट में दाखिल किया गया है। इसके साथ ही महिला वादियों की तरफ से कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि ASI सर्वे की रिपोर्ट या साक्ष्य को उनके वकीलों को ईमेल के जरिए मुहैया करवाई जाए। समाचार 256 Share