29 का दूल्हा, 67 की दुल्हन,पढ़ें इस अनोखी पुनर्विवाह की कहानी,बेटा-बेटी और नाती-पोते होंगे शामिल

आजमगढ़। कई कहान‍ियां ऐसी होती है ज‍िसे पढ़ने और सुनने पर अंदर तक ह‍िला देती हैं। ऐसी ही कहानी एक दूल्‍हे की है जो 29 साल का है और 67 साल की दुल्‍हन से शादी नहीं, बल्‍क‍ि पुनर्व‍िवाह करने जा रहा है। अब आप लोग सोच रहेंगे होंगे क‍ि ऐसा क्‍यों। अगर वह 29 साल की उम्र में दोबारा शादी करने जा रहा है तो उसकी पहली शादी क‍ितने साल में हुई थी। इस शादी में हैरान करने वाली बात यह है क‍ि शादी में दोनों के बेटा-बेटी, बहू के अलावा नाती-पोते भी शाम‍िल होंगे। यह जानकार तो आप लोग सच में असमंजस में पड़ गए होंगे क‍ि असल में इस द‍िलचस्‍प कहानी में उम्र का क्‍या खेल है।

एक शादी,ज‍िसमें बच्‍चे अपने मां-बाप की शादी में शाम‍िल होंगे और यह व‍िवाह नहीं बल्‍क‍ि पुनर्व‍िवाह है। यह पुनर्व‍िवाह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हो रहा है और इस शादी के दूल्‍हे लाल ब‍िहारी की कहानी आपने पहले भी कई बार कई सुनी होगी। लाल ब‍िहारी बहुत सालों तक मृतक रहने के बाद कागजों में ज‍िंदा हुए हैं। यह कहानी है आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गांव निवासी लाल बिहारी की है। लाल बिहारी 30 जुलाई 1976 से लेकर 30 जून 1994 तक सरकारी अभिलेखों में मृत रहे। लंबी लड़ाई के बाद प्रशासन ने जून 1994 को लाल बिहारी के अस्तित्व को स्वीकार कर जीवित घोषित कर दिया,लेकिन प्रशासन ने लाल बिहारी के मृत होने की फाइल ही गायब कर दी। लाल बिहारी के ऊपर फिल्म बन चुकी है, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।

लाल बिहारी ने खुद काे जिंदा साबित करने के लिए सितंबर 1986 में विधानसभा में कागज के गोले फेंके। साल 1988 में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और कांशीराम के खिलाफ लाल बिहारी ने प्रयागराज से उपचुनाव लड़ा। साल 1989 में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के खिलाफ लाल बिहारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन न्याय नहीं मिला। लाल बिहारी ने अपने भतीजे का अपहरण तक किया ताकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। लंबे संघर्ष के बाद लाल बिहारी मृतक अभिलेखों में जिंदा हो गए।लाल बिहारी ने मृतक संघ बनाकर दस्तावेजों में मृत घोषित हो चुके लोगों को जिंदा कराने का संकल्प लिया। अब तक लगभग 1000 से अधिक लोगों को लाल बिहारी कागज में जिंदा करा चुके हैं। लाल बिहारी ने लगभग 47 साल की लंबी लड़ाई लड़ी।

लाल बिहारी की उम्र 69 की हो चुकी है लेकिन वह अपनी उम्र तब से जोड़ रहे जब से प्रशासन ने उन्हें कागजों में दोबारा जिंदा किया है।अब लाल बिहारी अपनी उम्र 29 साल बता रहे हैं। लाल बिहारी एक बार फिर से अपनी ही 67 साल की पत्नी से पुनर्विवाह करने जा रहे हैं।इसे लेकर चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है. हालांकि पुनर्विवाह करने के लिए स्थान चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000