उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मकान कुर्क, भारी फोर्स रही तैनात

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी फरार चल रहे बमबाज गुड्डू मुस्लिम का मकान और उसके घर के सामान को पुलिस ने मंगलवार को कुर्क कर दिया। चकिया इलाके के चक निरातुल स्थित मकान पर पहुंची पुलिस ने यह कार्रवाई की। गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंची पुलिस ने यह कार्रवाई की। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। वह लगातार बमबाजी कर मौके पर दहशत पैदा कर रहा था। उसमें उमेश पाल के गनर को बम से हमला कर जख्मी कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस की कई टीमें उसकी खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। उसका मकान चकिया के चकनिरातुल इलाके में सकरी गली में है। इसके चलते मकान को ढहाया नहीं जा सका।

पुलिस ने मकान को कुर्क करने के साथ ही उसमें रखे सामान को भी जब्त कर लिया है। उमे्श पाल की हत्या के बाद से ही परिवार के लोग भी भूमिगत हैं। पुलिस ने इसको पहले ही सील कर दिया था। अब कुर्की की कार्रवाई की गई। उमेश पाल हत्याकांड में खुलेआम बम बरसाने वाले माफिया अतीक अहमद के बम बाज़ गुड्डू मुस्लिम पर पुलिस ने फिर से शिकंजा कसा है। मंगलवार को प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने भगोड़ा घोषित किए गए बमबाज गुड्डू मुस्लिम के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। दरसअल प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुड्डू मुस्लिम के इस मकान को सील किया था। आज पीडीए से अनुमति लेकर पुलिस ने गुड्डू के घर का ताला तोड़ा और एक एक कर सारे सामानों को बाहर करके कुर्की की कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस ने ढोल नगाड़ा पिटवा कर आसपास के लोगो को कुर्की की इस कार्यवाही के बारे में जानकारी भी दी। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम के बम से ही उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी की मौत हुई थी। घटना के बाद से गुड्डू मुस्लिम और अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन साथ में फरार हुए थे, तब से आज तक किसी का सुराग नही लगा है।

पुलिस ने फरार गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख का इनाम भी रखा है। पुलिस ने इससे पहले गुड्डू मुस्लिम के शिवकुटी वाले मकान को गैंगस्टर की धारा 14 -1 में कुर्क किया था। गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ और पुलिस ने उड़ीसा छतीसगढ़ मुम्बई, दिल्ली और पुणे तक की खाक छानी, लेकिन अतीक का ये शातिर बमबाज़ अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी ज़ैनब, अतीक का शूटर अरमान, साबिर और गुड्डू मुस्लिम लगातार ठिकाना बदल बदल कर फरारी काट रहे हैं, जिससे पुलिस को इनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। एसीपी वरुण कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों पर कुछ इनपुट मिला है, जल्द ही रिज़ल्ट सामने होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000