डबल डेकर बस और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, 3 यात्रियों की मौके पर मौत, 25 लोग हुए घायल

उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आज सुबह बलरामपुर हाईवे के धरसवां गांव के पास ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए, वहीं तीन यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा कम से कम 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद राहगीरों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकला और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में घायलों को नजदीक के श्रावस्ती जिले के गिलौला सीएचसी पर भेजा है। एक घायल बच्‍चे को गिलौला से बहराइच जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से डॉक्‍टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घनाग्रस्त ट्रक आज सुबह लगभग 7:45 बजे देहात कोतवाली के बहराइच बलरामपुर हाईवे के धरसवां गांव के पास बलरामपुर से चावल लादकर बहराइच आ रहा था, वहीं यात्री बस गुजरात के राजकोट से बलरामपुर जिले की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान यह हादसा हो गया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बचाव कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. मेडिकल कालेज पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है। उनकी पहचान के प्रयास चल रहे हैं। एक घायल देहात कोतवाली के धरसवां के गोबरेपुरवा निवासी 10 वर्षीय सूरज पुत्र मनीराम को गिलौला सीएचसी से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल कालेज के डॉक्‍टर डा. मनोज चौधरी ने बताया कि घायल बच्‍चे की हालत गंभीर बनी हुई थी, उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

हादसे में 3 की हुई मौत…

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान बस ड्राइवर देवरिया जिले के गिंदौलिया निवासी पप्पू, श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के कबीर नगर निवासी महबूव पुत्र रफीउल्ला, गोंडा जिले के इटियाथोक थाने के धोपतपुर निवासी रामराज पुत्र भोले के रूप में हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000