महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के निधन की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, जोशी ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। यहां उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 21 फरवरी को मनोहर जोशी की तबियत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई थी जिसके बाद 86 साल के शिवसेना नेता को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आईसीयू में भर्ती महाराष्ट्र  के पूर्व सीएम की निगरानी डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगम में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

दादर श्मशान घाट पर मनोहर जोशी का होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी के शव को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में रखा जाएगा. यहां लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. खबरों की मानें तो दोपहर 2 बजे उनकी शवयात्रा यात्रा शुरू की जाएगी, साथ ही राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नगर निगम के पार्षद के तौर पर हुआ राजनीतिक सफर का आगाज

महाराष्ट्र की राजनीति में मनोहर जोशी का नाम बहुत ही आदर से लिया जाता है। उनका राजनीतिक सफर करीब 5 दशक का रहा। मनोहर जोशी राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर भी रह चुके है। जोशी का राजनीतिक जीवन मुंबई नगर निगम के पार्षद के तौर पर शुरू हुआ जिसके बाद वे आगे बढ़ते चले गये. महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ-साथ जोशी ने केंद्रीय मंत्री तक के पद पर रहकर सेवा दी। एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी वे नजर आए।

बालासाहेब ठाकरे के बेहद करीबी थे जोशी

मनोहर जोशी को शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का सबसे करीबी सहयोगियों के तौर पर देखा जाता था। यही वजह थी कि जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनका हालचाल जानने के लिए खुद उद्धव ठाकरे पहुंचे थे और उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य भी अस्पताल पहुंचे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000