चप्पल चटवाई, बाल काटे फिर जबरन गाड़ी में ले गए, बलिया में किन्नरों से बदसलूकी का वीडियो वायरल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक किन्नरों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने पहले तो तीन किन्नरों से मारपीट की। उनमें से एक को चप्पल चाटने के लिए मजबूर किया। तो वहीं, दो के बाल काट दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला बहोरवा गांव का है। किन्नरों से बदसलूकी उस समय की गई जब वे लोग किसी कार्यक्रम में नाच-गाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बीबीपुर गांव की पूजा किन्नर की तहरीर पर पांच अन्य किन्नरों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

किन्नर पूजा द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि 10 मार्च को बहोरवा गांव में वह अपने साथियों के साथ नृत्य-गाने का कार्यक्रम कर रही थीं। इस बीच एक गाड़ी में सवार होकर वहां पांच लोग पहुंचे। उन लोगों ने उनकी साथी नैना और पायल से मारपीट शुरू कर दी और जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। इस दौरान उन्होंने एक किन्नर को चप्पल चाटने के लिए बाध्य किया। तो वहीं, दो किन्नरों के बाल काट दिए। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किन्नर पूजा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामला किन्नरों के दो समूह में क्षेत्राधिकार के विवाद को लेकर है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

हाल ही में हरदोई जिले से भी पिटाई का मामला सामने आया था। मां-बेटी की लगभग 12 लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली थी। पीड़िताओं का आरोप था कि थाने में उनकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी। जिसके बाद दोनों ने एसपी ऑफिस जाकर न्याय की गुहार लगाई। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के साबिरपुर गांव का था। यहां की रहने वाली फातिमा पत्नी बबलू ने गांव निवासी जमील, नाजिम, सतीश, जरीन आदि लोगों पर जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। किन्नरों के विवाद में आम जनमानस भी हस्तक्षेप नहीं करता। उसे लगता है कि कहीं वह हस्तक्षेप करे तो वही न फंस जाये।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000