दो डंपरों की हुई आपस में टक्कर, टक्कर के बाद लगी आग, चालक और खलासी की जलकर मौत, 3 घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार तड़के भीषण सड़़क हादसा हुआ।ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव में हाईवे पर दो डंपर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों डंपर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे। हादसे में गिट्टी लदे डंपर के चालक और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे डंपर के चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों अधजले शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शार्ट सर्किट से आग लगी। हादसे के बाद तीन घंटे तक बांदा-टांडा हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने बहुआ कस्बे से गाजीपुर और बिंदकी मार्ग की ओर रूट डायवर्जन किया। दोनों डंपरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

खबर लिखे जाने तक चालक और खलासी के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन नंबर के जरिये शवों की शिनाख्त करने में प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि बांदा-टांडा मार्ग पर दो डंपरों में भिड़ंत हुई। भिड़ंत के चलते डंपर में भीषण आग लग गई, जिससे एक डंपर के ड्राइवर और क्लीनर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000