योगी के राज में यूपी पुलिस का बड़ा कारनामा, हत्या को दिया आत्महत्या का रूप

लखनऊ। हिरासत में हत्या के दोषी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात रहे जिन आठ पुलिसकर्मियों को अदालत ने सजा सुनाई है उन्होंने युवक की मौत में बाद घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। यही नहीं जिस युवक को ये पुलिसकर्मी पकड़कर थाने लाए थे उसे फर्जी केस में भी फंसाया। बीकेटी के नाउवा खेड़ा गांव के विशंभर सिंह ने आरोप लगाया था कि 23 अगस्त 2000 को सिपाही राम प्रभाव शुक्ल, अवध नाथ चौहान, चंद्र किरण राठौर और गुलाब चंद्र, रामपुर बेहटा के बाबू पासी के साथ उनके घर आए और उनके छोटे भाई वीरेंद्र सिंह को अपने साथ ले गए।

वीरेंद्र को सिपाही राम प्रभाव शुक्ल के सरकारी आवास में रखकर पीटा गया था। राम प्रभाव ने वीरेंद्र को छोड़ने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की थी। एक हजार रुपये ले लिए थे। बाकी रकम लेकर अगले दिन विशंभर को बुलाया गया। अगले दिन जब विशंभर रुपये लेकर पहुंचे तो पता चला कि उनके भाई की लॉकअप में मृत्यु हो गई है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र ने आत्महत्या की है पर विशंभर ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने हवालात के रोशनदान से लटकाकर वीरेंद्र को मार डाला और हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया गया।

सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी के अनुसार अगस्त 2000 में 32 वर्षीय वीरेंद्र के भाई विशंभर सिंह के बाग में गांव की रहने वाली फूलमती ने लकड़ी तोड़ी थी। इस पर वीरेंद्र ने उसे डांटा था। इसके 15 दिन बाद फूलमती के पति छोटेलाल ने वीरेंद्र के खिलाफ बाबू पासी के माध्यम से छेड़छाड़ की एक शिकायत बीकेटी थाने में कर दी। 23 अगस्त को जन्माष्टमी थी और इस दिन सुबह सात बजे बीकेटी थाने के पुलिसकर्मी और बाबू पासी उनके घर पहुंचे और वीरेंद्र सिंह को अपने साथ थाने ले गए। इसके बाद थाने में ही वीरेंद्र सिंह की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गई थी। पुलिस कस्टडी में वीरेंद्र की मौत का केस दर्ज कराने वाले विशंभर सिंह की भी मौत हो चुकी है। वीरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं, जो गांव में ही रहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000