कौशांबी लोकसभा में राजा भ‌ईया के दखल से मुश्किल में फंसी भाजपा, मौजूदा सांसद को लेकर असमंजस

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का बिगुल के बाद कौशाम्बी लोकसभा सियासी हलचल तेज हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌ईया की भारतीय जनता पार्टी से नजदीकी बढ़ी है। भाजपा और राजा भ‌ईया की बढ़ती नजदीकी को देखते हुए कौशाम्बी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर के भविष्य को लेकर कयास लग रहे हैं। भाजपा अगर समझौते के तहत कौशाम्बी लोकसभा सीट राजा भ‌ईया को दे देती है तो विनोद सोनकर का क्या होगा ? इसको लेकर मंथन जारी है।

कौशांबी लोकसभा में राजा भ‌ईया के दखल ने भाजपा नेतृत्व के सामने बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में राजा भ‌ईया ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इसके बाद कयास लगने लगे कि कौशांबी लोकसभा में राजा भ‌ईया समर्थित उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेगा। वहीं मौजूदा सांसद विनोद सोनकर और राजा भ‌ईया के समर्थकों के बीच छत्तीस के आंकड़े को देखते हुए भाजपा के बड़े नेता अब विनोद सोनकर को मछलीशहर से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहे हैं। यदि राजा भईया को भाजपा एक सीट देती है तो उनकी पहली पसंद कौशाम्बी ही होगी। राजनीतिक दृष्टि से तो राजा भईया को भाजपा से गठबंधन करके मछलीशहर की सीट भी आसानी से निकाली जा सकती है। उन्हें ही अपनी सीट बदल लेनी चाहिए।

भगवान गौतम बुद्ध की नगरी कौशांबी यूपी की टॉप-5 अनुसूचित बाहुल्य लोकसभा में शामिल है। कौशांबी लोकसभा में चुनावी मैदान में कूदने वाले उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने में कुंडा और बाबागंज विधानसभा के वोटरों की अहम भूमिका होती है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के उर्फ राजा भ‌ईया के गढ़ में सपा उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार ने 2009 लोकसभा चुनाव में रिकार्ड वोट से विजय प्राप्त की थी। इन्ही गुणा भाग में कौशाम्बी संसदीय सीट का पेंच फंसा हुआ है। राजनीति के जानकारों का खाना है कि राजा भईया को ही मछली शहर की सीट लेकर NDA का हिस्सा बन जाना चाहिए और 4 जून के बाद योगी मंत्रिमंडल में शामिल होकर सभी को एक बार पुनः चित कर देने वाला दांव खेलना चाहिए।

लोकसभा चुनाव- 2014 में भाजपा ने विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाया। कुंडा और बाबागंज विधानसभा में सपा उम्मीदवार रहे शैलेंद्र कुमार ने खासी बढ़त तो ली, लेकिन कौशांबी में हार का सामना करना पड़ा।विनोद सोनकर ने विजय प्राप्त की। साल-  2019 लोकसभा चुनाव में राजा भ‌ईया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से शैलेंद्र को उम्मीदवार बनाया। सपा से पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज तो भाजपा से विनोद सोनकर चुनावी मैदान में उतारे। भले ही कुंडा और बाबागंज विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कौशांबी में मिले वोट से विनोद सोनकर ने विजय प्राप्त की। दूसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार तो तीसरे स्थान पर शैलेंद्र कुमार रहे।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने से राजा भ‌ईया का कद भाजपा की नजर में बढ़ गया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी कि कौशांबी से भाजपा उसे ही चुनाव लड़ाएगी जिसे राजा भ‌ईया चाहेंगे। हालांकि पहली प्राथमिकता शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाने की ही रही। राजा भ‌ईया द्वारा कौशांबी लोकसभा में दावेदारी से भाजपा नेतृत्व मुश्किल में नजर आ रहा है। भाजपा से दो बार कौशांबी से विजय प्राप्त करने वाले विनोद सोनकर को मछली शहर से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा आम हो गई है। सियासी पंडितों का कहना है कि राजा भ‌ईया की वजह से भाजपा नेतृत्व अपना उम्मीदवार बदल सकता है। अब सबकी नजरें भाजपा हाईकमान के फैसले के साथ ही राजा भ‌ईया के कदम पर टिकी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000