PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, खुली जीप में सीएम योगी भी रहे मौजूद; फूलों की बारिश के बीच लगे जयकारे

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार लगभग 05:40 बजे से रोड शो शुरू कर दिया। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। जिस कार पर वो सवार हैं, वो भगवा रंग में रंगी हुई है।उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह भी हैं। साथ में भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग भी हैं।

लोगों का उमड़ा हुजूम…

पीएम मोदी का होड शो आगे बढ़ता जा रहा है। कार्यकर्ता अबकी बार, 400 पार के नारे लगा रहे हैं। जहां से भी रोड शो गुजर रहा है, आसपास का ट्रैफिक रोक दिया जा रहा है।

जय श्री राम के लग रहे जयकारे…

पीएम मोदी के रोड शो में जय श्री राम के जयकारे लग रहे हैं। उनकी झलक पाने के लिए हजारों लोग मौजूद हैं। गाजियाबाद में पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर रखी है। कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। पीएम मोदी के गाजियाबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता और पीएम मोदी के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

यातायात रोका गया…

हिंडन एयरफोर्स के बाहर रूट पर पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी मोड़ और चौराहों पर पुलिस ने रस्सा लेकर रास्ता रोक लिया है। पीएम हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से रोटरी गोल चक्कर, जीटी रोड होते हुए मालीवाडा पहुंचेंगे। मोहन नगर से अर्थला की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया है।

हर पचास मीटर पर स्वागत के लिए मंच…

रोड शो के लिए इसुजू डी-मैक्स (ओपन एसयूवी) को फूलों से सजाया गया है। सड़क के दाहिनी तरफ सबसे पहला मंच महंत नारायण गिरी का है। यहां पर मंत्रोच्चार ह्यो रहा है। 50-50 मीटर की दूरी पर स्वागत के लिए मंच लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर हेलीकॉप्टर से उतर गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन से सीधे हिंडन पहुंचे हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी रोडशो शुरू करेंगे। पीएम मोदी भगवा रंग की खुली जीप (इसुजू की डी-मैक्स) में रोड शो करते हुए नजर आएगें। यह वाहन शुक्रवार को गाजियाबाद में पुलिस लाइन मंगाया जा चुका है। वाहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गाजियाबाद से भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर हापुड़ रोड, जीटी रोड और आंबेडकर रोड पर सभी कट पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुराने बस अड्डे से मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के लिए बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या और डाइवर्जन के कारण कई बसें स्टेशन के अंदर ही खड़ी हुई हैं। जिस रोड से पीएम मोदी निकलेंगे उसके आसपास लोग जुट गए हैं। कई लोग मुखौटा पहनकर आए हैं। उन्हें देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000