सीएम योगी के मंत्री ने मुख्तार अंसारी के परिवार को बताया पीड़ित, कहा- ‘श्रद्धांजलि देना गलत नहीं’

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां माफियाओं और बाहुबलियों के खात्मे और उन पर शिकंजा कसे जाने को अपनी उपलब्धि के तौर पर गिनाती है। वहीं दूसरी तरफ सरकार में शामिल सहयोगी पार्टियों के नेताओं में माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार से हमदर्दी जताने और उसका गुणगान करने की होड़ सी लगी हुई है। मुख्तार अंसारी को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर मचा कोहराम अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और सहयोगी पार्टी के कैबिनेट मंत्री ने माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार के परिवार से खुलकर हमदर्दी जताई है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने मुख्तार अंसारी के परिवार को पीड़ित परिवार बताया है. संजय निषाद ने इसके पीछे दलील भी दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी के परिवार को लेकर जिस तरह की बातें की जा रही हैं, वह ठीक नहीं है। परिवार की महिलाओं और बच्चों का तो कोई कसूर नहीं है। उन्होंने तो कुछ भी गलत नहीं किया है, ऐसे में उन्हें पीड़ित कहा जाना बिल्कुल सही है।

संजय निषाद ने सियासी पार्टियों के नेताओं के मुख्तार अंसारी के घर जाने और श्रद्धांजलि देने को भी बिल्कुल सही करार दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी के निधन के बाद उसे श्रद्धांजलि देना और उसके परिवार वालों से मिलकर उनका दुख बांटना भारतीय परंपरा का हिस्सा है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसे कतई सियासी नजरिए से नहीं देखना चाहिए. संजय निषाद ने साफ तौर पर कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत के बावजूद पूर्वांचल में कतई वोटो का ध्रुवीकरण नहीं होगा। पूर्वांचल के लोग जाति धर्म के आधार पर वोट नहीं करेंगे और मुद्दों के आधार पर ही वोट डालेंगे। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर द्वारा मुख्तार अंसारी को गरीबों का मसीहा बताए जाने के बयान का ना तो समर्थन किया और ना ही विरोध जताया।

संजय निषाद ने प्रयागराज में एबीपी चैनल से की गई खास बातचीत में दावा किया कि एनडीए गठबंधन इस बार उत्तर प्रदेश में सभी 80 और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। उनके मुताबिक निषाद समुदाय जिस भी नेता या पार्टी के साथ रहता है, सरकार उसी की बनती है। विपक्ष इस बार कहीं नजर नहीं आ रहा है। मोदी सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंची हैं और लोग इन योजनाओं का फायदा लगातार लेते रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश और राहुल गांधी की जोड़ी ने साल-2017 के विधानसभा चुनाव में भी प्रचार किया था, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। ऐसा ही इस बार भी देखने को मिलेगा। तमाम सीटों पर विपक्ष की जमानत जब्त हो जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000