प्रतापगढ़ भाजपा विधायक के मौर्या रिसॉर्ट में नकली तम्बाकू तस्कर द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में सैकड़ों युवाओं और युवतियों का भविष्य अंधकारमय

PRATAPGARH : वर्तमान भाजपा सरकार की तमाम नीतियां और योजनाएं जहां एक ओर हर घर मोदी और उनकी गारंटी का शंखनाद करते नजर आ रहे हैं तो युवाओं का इस सरकार में व्यवस्थित रोजगार जंगल में मोर नाचते हुए देखना है। केंद्र और प्रदेश की कौशल विकास प्रशिक्षण की योजना में राज्य सरकार द्वारा संचालित एक कौशल विकास केंद्र प्रतापगढ़ के भाजपा विधायक पुत्र आशीष की अनुकम्पा या मित्रता के बलबूते उनके रिसार्ट में भी चल रहा था।

विधायक के रिसार्ट में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर लटक रहा है, ताला

सत्ता पक्ष के विधायक का चिलबिला में मौर्या रिसार्ट है। उसी मौर्या रिसार्ट में उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र संचालित हो रहा था। केंद्र का संचालन शिवम फाउन्डेशन के बैनर तले विधायक पुत्र आशीष मौर्य अपने साथ शिवम जायसवाल से करवा रहे थे। आत्मनिर्भरता और रोजगार दिलाने के सरकारी वादे का विभाग पर दबाव बनाकर मानकों में हेरफेर करके रोजगार की गारंटी वाला कौशल विकास केंद्र भाजपा विधायक के दबाव में खुल तो गया, परन्तु एक ही सत्र में धड़ाम हो गया।

सरकार द्वारा ट्रेनी बच्चों की सुविधाओं में भी हुआ है, गोलमाल

शिवम फाउन्डेशन के बैनर तले उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र जो संचालित हुआ, उसमें महज एक सत्र में तकरीबन 300 छात्र छात्राओं को किसी तरह कौशल विकास की ट्रेनिग पूरी कराई जा सकी। ट्रेनिग के दौरान सरकार ट्रेनी बच्चों को जो भी सुविधा देने का वादा करती है, उसे तो वहां ट्रेनिग लेने वाले युवा ही बेहतर बता सकते है। इसकी गहराई से जांच और गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

रिसार्ट में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र से विधायक व विधायक पुत्र ने झाड़ा पल्ला 

विधायक पुत्र आशीष मौर्या के साथी शिवम जायसवाल द्वारा शिवम फाउन्डेशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र की वहां पिछले सत्र में जो हुआ उसकी जानकारी तो वहां के लाभार्थी ही बेहतर जानते होंगे और अगर वो वोटर है तो इसका उत्तर वो अपने मताधिकार से देने में सक्षम और स्वतंत्र है। केंद्र का संचालन शिवम् जयसवाल अपने नकली तंबाकू तस्करी से कमाए काले धन को सफेद करने के फिराक में कर्मठ ईमानदार और सज्जन स्वभाव के रूप में प्रसिद्ध विधायक जी को किस तरह प्रयोग किया वो उसकी तस्करी में हुई गिरफ्तारी के बाद जगजाहिर है।

शिवम फाउन्डेशन द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षको का मानदेय अधर में लटका

ऐसे में गौर करने वाली बात ये है कि होली से पूर्व समाप्त केंद्र के प्रथम सत्र के बाद नए बैच में अपना स्थान निश्चित करने के लिए लगभग 100 युवा अपने फॉर्म केंद्र पर सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर चुके हैं। बच्चों का प्रशिक्षक भी आगे के सत्र की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने में बिना नागा लगे हुए थे। ऐसे में अचानक शिवम् जायसवाल की गतिविधि ने सभी को हतप्रभ कर दिया। शिवम् जायसवाल को तो उसके साथियों के साथ उसके द्वारा किए गए असंवैधानिक काम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

जनपद प्रतापगढ़ में रोजगार गारंटी योजना पर लगा रहा है, सवालिया निशान 

अहम् सवाल यह है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास केंद्र में जरूरतमंद प्रशिक्षकों का लटका मानदेय और पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए युवाओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेज अधर में लटक गया है। सरकार के जनप्रतिनिधि चुनावी मौसम में बने ऐसे माहौल में सरकार के स्किल इण्डिया के इस प्रोजेक्ट में आए इस स्थिति में आमजनमानस को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं ? यह यक्ष प्रश्न जनपद के सैकड़ों युवाओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ है और जनपद में रोजगार गारंटी योजना में एक सवालिया निशान लगा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000