Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा, देखिए पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: पहले चरण के बाद अब राजनीतिक नेताओं ने दूसरे चरण के लिए चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को 16 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। अब लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 89 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। दूसरे चरण के लिए कुल 1210 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जो क्षेत्र की मतदाता से वोट की भीख मांग रहे हैं।

दूसरे चरण में कांग्रेस के राहुल गांधी और भाजपा की हेमा मालिनी, अरुण गोविल, सीपीआई एनी राजा, बीजेपी केरल अध्यक्ष के सुरेंद्रन सहित शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर जैसे दिग्गजों की होगी, अग्निपरीक्षा 

दूसरे फेज के वोटिंग में कई बड़े उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होने वाली है। इसमें दो बार की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं जो मथुरा कैंडिडेट हैं। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, जिन्हें बीजेपी ने मेरठ लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जो केरल के वायनाड चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से सीपीआई की एनी राजा और बीजेपी केरल अध्यक्ष के सुरेंद्रन भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, शशि थरूर के सामने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर हैं जो तिरुवनंतपुरम सीट से चुनावी मैदान में हैं।

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 89 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट पड़ेंगे 

  • असम (5): करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर
  • बिहार (5): किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
  • छत्तीसगढ़ (3): राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
  • जम्मू और कश्मीर (1): जम्मू
  • कर्नाटक (14): उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार
  • केरल (20): कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम
  • मध्य प्रदेश (7): टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
  • महाराष्ट्र (8): बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी
  • मणिपुर (1): बाहरी मणिपुर
  • राजस्थान (13): टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
  • त्रिपुरा (1): त्रिपुरा पूर्व
  • उत्तर प्रदेश (8): अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, बुलन्दशहर
  • पश्चिम बंगाल (3): दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000