हादसे के बाद नीचे गिरी कार उत्तराखंड मसूरी-देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चट्टान से टकराई कार, 5 की मौत, छठवीं लड़की की हालत गंभीर By Ramesh Tiwari Rajdar On May 4, 2024 368 उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चट्टान से जा टकराई। इसकी सूचना मसूरी पुलिस को मिली। सूचना के बाद मसूरी पुलिस एसडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां से शवों को बाहर निकाला। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग देहरादून से मसूरी घुमने के लिए आये थे। मृतकों में अमन सिंह, दिंग्याश प्रताप, तनुजा रावत, अशुतोष तिवारी और हृदयांश चन्द्र हैं। ये सभी छात्र हैं। वहीं हादसे में एक घायल नयनश्री है जो कि IMS यूनिवर्सिटी की छात्रा है। समाचार 368 Share