द्रौपदी का सिर्फ चीरहरण ही नहीं, बल्कि चरित्र हनन भी हुआ, स्वाति मालीवाल मामले पर भाजपा ने ऐसा क्यों कहा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले में आरोपी और पीड़ित दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।पहले स्वाति मालीवाल ने एफआईआर दर्ज करवाया तो बाद में केजरीवाल के सचिव विभव कुमार ने भी सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया। दोनों ने ही एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल ने एफआईआर में दावा किया था कि जब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची तो केजरीवाल के सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।

स्वाति और विभव कुमार

जवाबी एफआईआर में विभव कुमार ने आरोप लगाया कि स्वाति मालीवाल बिना अनुमति या अपॉइंटमेंट के अरविंद केजरीवाल के आवास में दाखिल हुईं थीं।इस मामले को आम आदमी पार्टी ने भी एक बयान जारी कर भाजपा पर लोकसभा चुनावों के बीच आप को अस्थिर करने की साजिश करार दिया है।आप नेता आतिशी ने दावा किया कि स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में दाखिल होने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। वह नियम का पालन किए बिना ही सीएम आवास में घुस गईं।

आप ने जारी किया नया सीसीटीवी फुटेज

आप और विभव कुमार दोनों का आरोप है कि जब सांसद स्वाति को सुरक्षा बलों ने वहां से जाने के लिए कहा तो वह आक्रमक हो गईं और गालियां दीं।आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नए सीसीटीवी फुटेज का जिक्र किया, जिसमें स्वाति मालीवाल को मुख्यमंत्री के घर से बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है।आतिशी ने कहा कि फुटेज में देखा जा सकता है कि स्वाति मालीवाल घायल नहीं थीं,लेकिन उनका दावा है कि वह चल नहीं सकती थीं,लेकिन फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अरविंद केजरीवाल के आवास से बाहर निकलते समय मालीवाल ठीक हैं।

स्वाति पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

आतिशी ने स्वाति मालीवाल पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को बदनाम करने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया।दूसरी तरफ भाजपा केजरीवाल की चुप्पी के लिए उनकी आलोचना कर रही है। भाजपा का कहना है कि इस मामले पर केजरीवाल अब तक चुप क्यों हैं। भाजपा ने चुप्पी साधने पर उनको मुख्य अपराधी कहा है।

आप पर भाजपा का पलटवार

भाजपा प्रवक्ता सहजाद पूनावाला ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार, फिर दुराचार यही आम आदमी पार्टी का व्यवहार है।यह घटना 13 मई को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई। सबसे पहले, वे ( AAP चुप रही, उसके बाद उनके द्वारा (घटना के बारे में) थोड़ी स्वीकृति दी गई, उसके बाद आरोपियों का बेशर्मी से बचाव किया गया, लेकिन उन्होंने फिर अपनी रणनीति बदल दी और पीड़िता पर ही हमला कर दिया।द्रौपदी के साथ सिर्फ चीरहरण ही नहीं हुआ, बल्कि चरित्र हनन भी हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000