लालू प्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देना ही चाहते हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं- हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम असम

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। हिमंता ने कहा कि लालू अगर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहते हैं तो उनको पाकिस्तान जाना पड़ेगा। हिमंता ने कहा कि लालू यादव ने पिछले दिनों कहा था कि अगर वह जीत जाते हैं तो पूरे देश के मुस्लिमों को आरक्षण देंगे, अगर वह मुसलमानों को आरक्षण देना ही चाहते हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं और वहां धर्म के आधार पर आरक्षण दे, क्यों कि भारत में तो यह संभव नहीं है।

पीओके को भारत में वापस लाएंगे

सीएम हिमंता सरमा ने असम में मदरसा बंद करवाए जाने को लेकर अपनी सरकार के फैसले का भी जिक्र किया। हिमंता ने कहा कि असम सरकार ने राज्य के 700 मदरसों को बंद करवा दिया। इसके साथ ही हिमंता ने कश्मीर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। हिमंता का कहना है कि अगर इस बार नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो पीओके को भारत में वापस लेकर आएंगे। अयोध्या की तरह ही अब मथुरा का मंदिर भी बनेगा।

मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए-लालू यादव

बताते चलें कि तीसरे चरण के मतदान से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा वाले जंगल राज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। भाजपा के लोगों में हार का डर कुछ इस कदर है कि लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। ये लोग देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। इस दौरान लालू ने कहा था कि देश के मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने भी लालू पर बोला था, हमला

इससे पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों के लिए आरक्षण की वकालत करने पर बड़ा हमला बोला था। सम्राट ने लालू यादव को दो टूक कहा था कि किसी भी कीमत पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सम्राट ने कहा था कि लालू यादव कितना भी प्रयास कर लें, लेकिन मुसलमानों को विशेष आरक्षण नहीं दिया जाएगा, अति पिछड़े समाज, दलित समाज, पिछड़े समाज और गरीब सवर्ण समाज के लोगों का आरक्षण किसी भी कीमत पर भाजपा खत्म नहीं होने देगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000