प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले पट्टी विधानसभा से सबसे अधिक 35 हजार से मिली हार के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पूर्व मंत्री मोती सिंह ने की मुलाकात

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिलने के बाद उस पर समीक्षा करने को कौन कहे, शीर्ष नेतृत्व से लेकर भीतरघात करने वाले नेता भी मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री तक बुके और गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि केंद्र में मोदी की 3:0 की सरकार जो बन गई है। जहाँ-जहाँ भाजपा को करारी हार मिली, वहां-वहां भाजपा के जिलाध्यक्ष और उनकी लती लामड़ी टीम भांगड़ा डांस करती नजर आई और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाने का कार्य किया है।

लोकसभा चुनाव- 2024 में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दूसरी बार भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में संगम लाल गुप्ता को उतारा था और विपक्ष से अधिक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित विधायक और पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्रियों ने संगम लाल गुप्ता को हराने का ठेका ले रखा था और टिकट मिलते ही पार्टी के लोग एक हवा बना डाले कि संगम लाल गुप्ता का बहुत विरोध है। जो काम विपक्ष को करना था, उस काम को भाजपा से जुड़े लोगों ने कर डाला।

भाजपा उम्मीदवार को प्रतापगढ़ में करारी हार का सामना करना पड़ा, परन्तु अभी तक भाजपा संगठन की तरफ से प्रतापगढ़ के तनहा विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की और हार का ठीकरा सिर्फ और सिर्फ उम्मीदवार पर फोड़ कर स्वयं को पाक-साफ बताने में जुट गए हैं। आखिर विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासन वाली पार्टी के अंदर पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी जैसा मजबूत प्रबन्धन मतदान के दिन कहाँ सो गया था ? क्या इस चुनाव में वह भी निष्क्रिय हो गया था ?

प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्या और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिल आये और प्रतापगढ़ की हार के सम्बन्ध में उन्होंने न कुछ पूंछा और इन्होंने न कुछ बताया। चर्चा हुई तो सिर्फ प्रतापगढ़ के चहुमुखी विकास पर। हद हो गई। भाजपा के उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता के नामांकन में स्वयं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आये थे और वह भरे मंच से कहा था कि भाजपा के अन्दर भितरघातियों संभल जाओ, चुनाव बाद सबका हिसाब किया जायेगा।

इसी कड़ी में पट्टी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री मोती सिंह भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले और शिष्टाचार मुलाकात का अपडेट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संगम लाल गुप्ता के नामांकन में बिना नाम लिए भाजपा के भितरघातियों को आगाह किया था और खुली चुनौती दी थी कि दम है तो भाजपा छोड़कर विरोध करें तो उन्हें समझ में आ जायेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद सबसे अधिक नाराजगी पूर्व मंत्री मोती सिंह के खेमे में देखी गई।

परन्तु दो दिन पहले पूर्व मंत्री मोती सिंह जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले तो क्या बात हुई, ये तो नहीं पता ! पर चर्चा तेज हो गई कि दोनों  के बीच क्या बात हुई या सिर्फ डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बयान हवा हवाई ही रही। चूँकि सबसे अधिक हार 35 हजार मतों से पट्टी विधानसभा से ही हुई है। पट्टी विधानसभा के चुनाव- 2022 में भी भाजपा उम्मीदवार मोती सिंह स्वयं 22 हजार से अधिक मतों से चुनाव हारे थे। साल- 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता 5 हजार मतों से सिर्फ पट्टी में चुनाव हरे गए थे और शेष चारों विधानसभाओं में बड़ी लीड लेकर जीत हासिल किये थे।

Loksabha Chunav-2024 में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर पट्टी विधानसभा से 35 हजार 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000