कर्मचारियों की बहाली और बकाया वेतन की मांग लेकर सीएम योगी के जनता दर्शन में पहुंची 181 वूमेन हेल्पलाइन की महिलाएं

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 181 वूमेन हेल्पलाइन को पूरी क्षमता से चलाने, उसमें कार्यरत 351 महिला कर्मियों को बहाल करने और 2020 से बकाया 3 माह के वेतन का तत्काल भुगतान करने का सवाल आज सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंचा। 181 वूमेन हेल्पलाइन की टीम लीडर पूजा पांडे और कुसुम ने सीएम आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रमुख सचिव को ज्ञापन दिया, जिस पर प्रमुख सचिव ने अतिशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 181 वीमेन हेल्पलाइन को मौजूदा सीएम ने ही पूरे प्रदेश में लागू किया था,जिसके कार्यों की तारीफ खुद मुख्यमंत्री करते रहे हैं और सरकार ने इसकी महत्त्व को देखते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया था। 2020 में बिना कोई कारण बताये सरकार ने इसे बंद कर दिया और इसमें कार्यरत 351 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। हद यह हो गई कि 3 माह के बकाया वेतन भी भुगतान नहीं किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को हर तरह की सुरक्षा देने,मनोवैज्ञानिक सहायता देने और उनमें स्वावलंबन की भावना पैदा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेएस वर्मा कमीशन की रिपोर्ट के बाद यह योजना चालू की गई थी। इसके बंद होने से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा गहरे संकट का शिकार हो गई है। इसको बंद करने की कार्रवाई के विरुद्ध हाईकोर्ट में यूपी वर्कर्स फ्रंट द्वारा दाखिल जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह को कार्रवाई करने के लिए कहा था। इस सम्बन्ध में तत्काल सभी अधिकारियों को पत्रक भेजे गए, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी अभी तक उन पर कार्यवाही नहीं हुई।इसलिए मुख्यमंत्री के संज्ञान में सारे तथ्यों को लाकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000