मांधाता के हैंसी गोलीकांड में अपराधियों एवं पुलिस के बीच मुठभेड़, अंतर्राज्यीय अपराधी को पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

मान्धाता थाना क्षेत्र में गजेहड़ी पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों ने मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। मान्धाता के हैसी परजी गांव में दो दिन पहले बदमाशों ने एक घर पर चढ़ कर पति-पत्नी को गोली मारी थी। इस घटना में सराय नाहर गांव का वीरेंद्र भी शामिल था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ के मान्धाता थाना क्षेत्र के हैसी परजी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन दबंगो ने घर पर चढ़ कर कई राउंड फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान राजेश सिंह व उनकी पत्नी के पैर में गोली लगी। दबंगो ने दंपति के बेटे रोहन सिंह को भी खूब मारापीटा। पूरे परिवार को अधमरा कर दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्रयागराज में भर्ती कराया । जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीरेंद्र यादव उर्फ बच्चा को दोनों पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अभियुक्त को पीएचसी मान्धाता और बाद में जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया।

अभियुक्त का विवरण

नाम: वीरेंद्र यादव उर्फ बच्चा पुत्र सुखदेव
निवासी: ग्राम सराय हरिनारायण, थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़

आपराधिक इतिहास

धारा 394/342/411 – थाना मान्धाता
3/25 आर्म्स एक्ट – थाना मान्धाता
147/148/149/504/506/307- थाना जेठवारा
395/412 – थाना जेठवारा
110 जी – थाना जेठवारा
379/411 – थाना सोराव, प्रयागराज
411/419/420 – थाना सोराव, प्रयागराज
452/394/397/34 – थाना जरपिटका, नागपुर, महाराष्ट्र

बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 03 खोका कारतूस, 01 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल हीरो बरामद किया गया।

पुलिस टीम

स्वॉट/सर्विलांस टीम: प्रभारी सुनील कुमार यादव, उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, आरक्षी धनन्जय राय, आरक्षी राजेन्द्र कुमार, आरक्षी जागीर सिंह, आरक्षी अनुपम पाथरे, आरक्षी अरविन्द दूबे, आरक्षी सनोज कुमार, आरक्षी प्रवीण नयन।

थाना मान्धाता: प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल शक्ति सिंह, कांस्टेबल हरिपाल, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल पारस यादव, कांस्टेबल मनोज भारद्वाज।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों के प्रति सरकार और शासन की शून्य सहनशीलता की नीति पर कटिबद्ध है। अपराध किसी भी प्रकार का हो और किसी के भी द्वारा किया गया हो, कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई दुस्साहस करता है तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000