आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल 

फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक टूरिस्ट बस बालू के ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 87 लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये घटना थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के पिलर-59 के पास हुआ। यात्रियों से भरी बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद लग गई और बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत…

 हादसा इतना भीषण था कि बस चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 87 लोग घायल हो गए। बता दें कि बस में 150 लोग यात्र कर रहे थे। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने सभी घायलों को सैफई और शिकोहाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया।

बस में करीब 150 लोग थे सवार…

फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण रामविजय सिंह ने घटना की जानकारी दी। बताया कि गुरुवार देर रात एक बजे के आसपास उन्हें हादसे की जानकारी मिली थी। पता चला था कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस बस में करीब 150 लोग सवार थे। बस चालक समेत तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सुरक्षित लोगों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है। हादसे के कारण का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बीते 10 जुलाई को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे। बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही यह तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया था और मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000