पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मेरठ। पति को शक था कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे युवक से संबंध है। मोबाइल फोन पर भी झगड़ा हुआ। पत्नी ने सफाई भी दी, लेकिन वह नहीं माना। सऊदी अरब में बैठे-बैठे पत्नी की हत्या की साजिश रची और सगे भांजे को सुपारी भी दे दी। बेटे के साथ बाइक पर पुरकाजी जा रही महिला पर हमले का पुलिस ने राजफाश कर दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या के लिए सऊदी अरब में बैठे पति ने भांजे को सुपारी दी थी। भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला पर गोली चलाई थी। महिला के बाइक से गिरने पर गोली नहीं लग पाई थी। दोनों आरोपि‍यों ने महिला पर बलकटी से भी वार किए और मौके से भाग गए। पुलिस ने व्‍हॉट्सऐप कॉल की डिटेल के आधार पर दोनों को पकड़ा है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ शुचिता सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 21 जुलाई की सुबह गंगानगर के ईशापुरम निवासी प्रियंका पत्नी प्रवीण बेटे विनय के साथ बाइक पर पुरकाजी जा रही थी। महिला के घर से निकलने के बाद से ही प्रवीण का भांजा राहुल निवासी बंशीपुरा, थाना दौराला (हाल निवासी बापूधाम, गाजियाबाद) अपने साथी निशांत त्यागी निवासी गांव करीरा थाना शिकारपुर बुलंदशहर (हाल निवासी असालतनगर गाजियाबाद) उसका पीछा कर रहे थे। सऊदी अरब से प्रवीण लगातार राहुल को प्रियंका का मूवमेंट बता रहा था।

प्रियंका सुबह करीब 8:54 बजे बेटे विनय के साथ पुरकाजी जाने के लिए निकली। आरोपियों ने पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हेडा गांव से पहले रजवाहे वाले रास्ते पर ओवरटेक कर विनय की बाइक रुकवा ली। उसके बाद राहुल और निशांत ने प्रियंका पर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही प्रियंका बाइक से नीचे गिर गई। वारदात को अंजाम देने के लिए प्रवीण ने 20 हजार एडवांस दिए थे, जो राहुल ने निशांत को दिए थे। उसने दस हजार की बाइक और अन्य रकम से तमंचे खरीदे थे। पुलिस ने दोनों को पल्लवपुरम से गिरफ्तार कर दो तमंचे, बलकटी और कारतूस तथा हमले में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली। सीओ ने बताया कि मुकदमें दोनों शूटर व प्रवीण को आरोपित बनाया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ सकुशल अपने घर है।

ऐसे रची गई थी हत्या की साजिश…

मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौडा निवासी प्रवीण सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। प्रवीण को शक था कि पत्नी प्रियंका का अन्य युवकों के साथ संबंध है। इसी के चलते दोनों में विवाद रहता था। दोनों का फोन पर झगड़ा होता रहता था। मार्च में जब प्रवीण भारत आया था, तब उसने प्रियंका की हत्या कराने की साजिश की थी। प्रवीण ने अपने भांजे राहुल को तैयार किया था। प्रवीण ने कई बार राहुल की आर्थिक मदद की थी, इसलिए वह तैयार हो गया। तय हुआ था कि प्रवीण के सऊदी अरब वापस जाने के बाद वारदात को अंजाम देना है। प्रवीण मई में सऊदी अरब लौट गया था।

ऐसे पकड़ में आए शूटर…

फिलहाल राहुल गाजियाबाद में रह रहा था। उसने वहां से एक नया मोबाइल व सिम खरीदा, जिस पर प्रवीण से बातचीत होती थी। प्रवीण सऊदी अरब से ही दोनों को दिशा निर्देश दे रहा था। 14 जुलाई को राहुल व निशांत ने ईशापुरम स्थित प्रियंका के घर की रेकी की थी। पुलिस ने प्रवीण की व्‍हॉट्सऐप कॉल का आइडीपीआर निकलवाया। देखा गया कि वारदात के दिन प्रवीण राहुल से अन्य नंबर पर लगातार बात कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने राहुल व निशांत को पकड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000